'प्रधानमंत्री बनेंगे राहुल गांधी..', कांग्रेस सांसद के लिए किसने कर दी ये भविष्यवाणी ?
'प्रधानमंत्री बनेंगे राहुल गांधी..', कांग्रेस सांसद के लिए किसने कर दी ये भविष्यवाणी ?
Share:

बैंगलोर: कर्नाटक पहुंचे कांग्रेस के लोकसभा सांसद राहुल गांधी को लेकर लिंगायत मठ के एक महंत ने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि वे देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। हालांकि, इसके फ़ौरन बाद मठ के मुख्य महंत को इसमें दखल देना पड़ा। उन्होंने कहा कि ये सब कहने के लिए यह सही जगह नहीं है। दरअसल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक दौरे पर गए थे। इस दौरान राहुल ने पार्टी नेताओं डीके शिवकुमार और केसी वेणुगोपाल के साथ चित्रदुर्ग में श्री मुरुघा मठ पहुंचे थे।

यहां राहुल ने मुरुगा मठ के महंत से लिंगायत संप्रदाय की दीक्षा ग्रहण की। इसी दौरान, महंत हावेरी होसामुत्त स्वामी ने कह दिया कि, 'राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे।' होसामुत्त स्वामी ने राहुल की दादी और पिता का भी नाम लिया। उन्होंने कहा कि, 'इंदिरा गांधीजी प्रधान मंत्री रहीं थीं, राजीव गांधी भी इस पद पर रह चुके हैं और अब राहुल गांधी को लिंगायत संप्रदाय में दीक्षा दी गई है, वह भी प्रधानमंत्री बनेंगे।' होसामुत्त स्वामी के इस बयान के बाद मठ के प्रमुख शिवमूर्ति मुरुघ शरणारू ने फ़ौरन दखल दिया।

उन्होंने कहा कि 'मठ में आने वाले सभी लोगों को आशीर्वाद दिया जाता है। उन्होंने संत से कहा कि, 'यहां यह सब मत कहिए, यह इसके लिए सही मंच नहीं है। इसका फैसला जनता करेगी।' इस मौके पर कांग्रेस के कई नेता भी उपस्थित रहे। विभिन्न मठों के महंतों से सलाह-मशवरा  करने के बाद मुरुगा मठ के महंत शिवमूर्ति मुरुगा शरण ने राहुल गांधी को लिंगायत संप्रदाय की दीक्षा प्रदान की। वहीं, राहुल गांधी ने संत के सामने शिवयोग सिखने की भी इच्छा प्रकट की। 

'मीडिया से बातचीत करने के लिए मंत्रियों पर नहीं लगाई गई रोक': BJP

कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, काले कपड़ों में संसद पहुंचे नेता

'तिरंगे से कभी प्रेम नहीं करने वाले सम्मान की बात कर रहे...', कमलनाथ ने BJP पर बोला जमकर हमला

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -