गुरदासपुर में चल रही है वोटिंग, आप नेता ने लगाया गड़बड़ी का आरोप
गुरदासपुर में चल रही है वोटिंग, आप नेता ने लगाया गड़बड़ी का आरोप
Share:

गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर में आज सुबह से ही लोग विभिन्न क्षेत्रों में अपना वोटर आईडेंटीटी कार्ड लेकर कतार में लगे हैं। लोगों के आसपास बड़े पैमाने पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। कतार में लगे लोग एक कक्ष में जाते हैं, बीप की आवाज़ आने के कुछ ही देर में कतार आगे बढ़ने लगती है। दरअसल यहां पर लोकसभा का उपचुनाव होना है। उल्लेखनीय है कि यहां पर सांसद और लोकप्रिय फिल्म स्टार विनोद खन्ना के निधन के बाद सीट रिक्त हो गई थी। जिसके बाद आज उपचुनाव के लिए मतदान किया जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी स्वर्ण सलारिया और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मेजर जनरल सुरेश खजूरिया चुनाव के पूर्व सक्रिय रहे। कांग्रेस के प्रत्याशी भी अपनी जीत को लेकर प्रचार में लगे रहे लेकिन, मतदान के पहले निर्धारित अवधि में प्रचार थम गया था। सुबह के समय प्रत्याशियों ने भी मतदान किया। सुबह से ही बड़े पैमाने पर लोग मतदान करने पहुंच रहे हैं।

मतदान करने के लिए भाजपा प्रत्याशी स्वर्ण सलारिया और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मेजर जनरल सुरेश खजूरिया समेत अन्य नेता पहुंचे। इन लोगों ने अपना - अपना मत ईवीएम के माध्यम से दिया। गौरतलब है कि यह संसदीय क्षेत्र पाकिस्तान सीमा के करीब है। ऐसे में यहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मतदान हेतु 457 संवेदनशील और 57 अतिसंवेदनशील केंद्र बनाए गए हैं।

गुरदासपुर में दो बूथों पर ईवीएम खराब हो गई थी जिसके कारण मतदान प्रभावित हुआ। यहां ईवीएम को दुरूस्त करने में कुछ समय लगा लेकिन इसके बाद फिर चुनाव प्रारंभ हो गए। मतदान को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मेजर जनरल सुरेश खजुरिया ने आरोप लगाया कि पठानकोट के एक मतदान केंद्र में गड़बड़ी हो गई।

उन्होंने इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की है। उनका कहना था कि पोलिंग बूथ तक कांग्रेस का एजेंट राजेश्वर सिंह वोटर्स लेकर जा रहा था। खजुरिया ने आरोप लगाया कि वह लोगों को ईवीएम तक भी ले गया।

ED ने पूछे तेजस्वी से सवाल

कांग्रेस ने भाजपा पर भ्रमित करने का आरोप लगाया

गोधरा में आज राहुल का रोड शो, अहमदाबाद में निकलेगी स्मृति ईरानी की गौरव यात्रा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -