विकिपीडिया के The Kashmir Files को 'गलत और काल्पनिक' बताने पर भड़के विवेक, कहा- 'आप अपनी धर्मनिरपेक्ष...
विकिपीडिया के The Kashmir Files को 'गलत और काल्पनिक' बताने पर भड़के विवेक, कहा- 'आप अपनी धर्मनिरपेक्ष..."
Share:

डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की मूवी 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई थी। मूवी को लोगों ने खूब प्यार भी मिला। मूवी में कश्मीरी पंडितों की कहानी के बारें में दर्शाया गया। मूवी पर मुस्लिम विरोधी होने, एक खास राजनीतिक विचारधारा वाली और गलत तथ्यों को पेश करने का इल्जाम भी लगाया जा चुका है। अब विकीपीडिया के पेज पर भी मूवी के बारे में कुछ ऐसा ही दिख  गया है, जिसे देखकर विवेक अग्निहोत्री भड़क उठे हैं।

विकीपीडिया पर मूवी के बारे में लिखा है- 'द कश्मीर फाइल्स साल 2022 की एक भारतीय हिंदी भाषा की ड्रामा फिल्म है जिसे विवेक अग्निहोत्री ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म में कश्मीर के विवादित इलाके से कश्मीरी हिंदुओं के विस्थापन की काल्पनिक कहानी दिखाई गई है। फिल्म में 1990 के शुरू में हुए विस्थापन को सामूहिक नरसंहार दिखाया है जिसके बारे में ज्यादातर ऐसा सोचा जाता है कि यह गलत है और षडयंत्र पर बनी थियरीज पर आधारित है।' विवेक ने इस समरी को साझा करते हुए और नाराजगी जताते हुए लिखा- 'प्रिय विकीपीडिया, आप इसमें इस्लामोफोबिया, प्रोपेगैंडा, संघी और कट्टर जैसे शब्द जोड़ना भूल गए हैं। आप अपनी धर्मनिरपेक्ष पहचान खोते जा रहे हैं। जल्दी इसे और एडिट करें।' विवेक का ये ट्वीट खूब वायरल हो चुका है।

ख़बरों की माने तो मूवी 'द कश्मीर फाइल्स' में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी ने मुख्य भूमिकाएं अदा की थी। सभी के कार्य को खूब पसंद  भी किया जा रहा है। 'द कश्मीर फाइल्स' की सफलता के उपरांत विवेक अग्निहोत्री ने दिल्ली की घटनाओं पर मूवी 'द दिल्ली फाइल्स' बनाने की घोषणा कर दी है। बताया जा रहा है यह मूवी दिल्ली में 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों पर आधारित होने वाली है। विवेक ने फिल्म के विषय के बारे में कुछ भी नहीं बताया है। हालांकि कुछ सिख संगठनों ने इस पर आपत्ति दर्ज की है।

'मुझे नहीं पता कि मैं तुम्हारे बिना क्या करूंगा', पत्नी को जन्मदिन विश कर बोले विराट कोहली

CM योगी से मिलीं कंगना, यूजर्स बोले- 'एक शेरनी और एक शेर'

आज भी रणबीर के मोबाइल स्क्रीनसेवर में है पिता की तस्वीर, माँ ने खोले बड़े राज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -