आज भी रणबीर के मोबाइल स्क्रीनसेवर में है पिता की तस्वीर, माँ ने खोले बड़े राज
आज भी रणबीर के मोबाइल स्क्रीनसेवर में है पिता की तस्वीर, माँ ने खोले बड़े राज
Share:

फिल्म इंडस्ट्री में कई सेलेब्स हैं जो अपनों की यादों में जी रहे हैं। इसी लिस्ट में शामिल है ऋषि कपूर का परिवार। ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) आज इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनके पीछे जो लोगों का दीवानापन हैं वो अलग ही नजर आता है। जी हाँ, भले ही एक्टर (Rishi Kapoor) आज इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनके अपने उन्हें भुला नहीं पाए हैं। बीते दिनों ही ऋषि कपूर की डेथ एनिवर्सी थी। ऐसे में उस दिन उनके फैंस और परिवारवालों ने उन्हें याद किया है।

वहीं इसी दौरान एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने भी अपने पति ऋषि कपूर को याद किया है। इसी के साथ ही उन्होंने ये बात साझा कि उनके बेटे रणबीर (Ranbir Kapoor)आज भी अपने पिता को याद करते हुए रो देते हैं। जी दरअसल एक मशहूर वेबसाइट से बातचीत में उन्होंने कहा, 'शुरुआत के 6 महीने हमारे लिए बहुत टफ थे। हम लोग बहुत रोए। लेकिन जिंदगी आगे चलती रहती है। मैं हर वक्त रो नहीं सकती, घर पर नहीं बैठ सकती। हम सबको आगे बढ़ना होता है। हम अब भी उन्हें हर दिन याद करते हैं।' इसी के साथ नीतू (Neetu Kapoor) ने बेटे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के बारे में भी बात की।

उन्होंने बताया कि रणबीर उन्हें बहुत याद करते हैं। आगे उन्होंने कहा उसके मोबाइल के स्क्रीनसेवर में अब भी पिता ऋषि कपूर की तस्वीर ही लगी हुई है। कभी- कभी मैं उसकी आंखों में आंसू देखती हूं। लेकिन वो ख़ुद को हमेशा मज़बूत बनाए रखता है। केवल यही नहीं बल्कि यह सभी बातें करते हुए नीतू (Neetu Kapoor) काफी भावुक नजर आई थी और अब उनका इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लड़के को देख अट्रैक्ट हुईं मशहूर फैशन डिजाइनर, साथ रात गुजारने के बाद।।।।

Video: नवाजुद्दीन के पास जाने से फैंस को रोक रहे थे बॉडीगार्ड्स, एक्टर ने किया दिल छू लेने वाला काम

एक्सरसाइज के चक्कर में अस्पताल पहुंचे धर्मेंद्र, वीडियो शेयर कर बोले- 'कुछ भी ओवर नहीं करना चाहिए'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -