जब मौत के बाद लौटकर आया इस मशहूर अभिनेता का बेटा, खुद किया खुलासा
जब मौत के बाद लौटकर आया इस मशहूर अभिनेता का बेटा, खुद किया खुलासा
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर अभिनेता शेखर सुमन बड़े बेटे आयुष सुमन का 11 वर्ष की आयु में दिल की बीमारी से निधन हो गया था। अपने एक इंटरव्यू के चलते शेखर ने बताया कि कैसे उनकी पत्नी की मृत बेटे से फिर से मुलाकात हुई थी। ये बहुत शॉकिंग था। शेखर ने कहा- वो बहुत अजीब परिस्थितियां थी। हमें लगा ऐसा क्यों हो रहा है हमारे साथ, मगर वो सबके साथ होता है। अपनी जिंदगी की ट्रैजेडी आपको ही महसूस होती है। 

एक बार किसी ने कहा कि वो एक बार अवश्य आएगा। आपको दर्शन अवश्य देगा। कहीं ना कहीं हमने उसपर भरोसा कर लिया। हमें भरोसा हो चला था कि दोबारा मिलेंगे। अल्का (शेखर की पत्नी) बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए गई हुई थीं। मैं उस समय चुनाव लड़ रहा था। पटना में था, स्पीच दे रहा था। ऐसे में नहीं उठाता मगर उस दिन उठा लिया। उधर से अल्का ने कहा- तुम्हें पता है क्या हुआ? अक्सर आप बोलते हो- क्या हुआ, सब ठीक है? मगर मैंने कहा आयुष से मिली क्या? 

वो बोलीं- तुम्हें कैसे पता। वो आया था, मिला मुझसे आधे सेकेंड के लिए। मैं गाड़ी में बैठी थी, आवाज आई कुछ पैसे मिलेंगे। मैंने 10 रुपये दिए। फिर आवाज आई- इससे मेरा क्या होगा। यही बात आयुष बोला करता था जब वो बीमार था, उस पर बंदिशें थीं, कम खाना मिलता था। बहुत रोकटोक थी। जैसे ही अल्का ने देखा तो आयुष खड़ा था, वो ब्लैकआउट हो गई, वो जैसे ही बाकी पैसे निकालने के लिए मुड़ी और देने के लिए उठी, इतने में वो गायब हो गया। शेखर ने कहा- बीच मैदान में वो गाड़ी खड़ी थी। वहां से कोई छुप नहीं सकता था। तो कोई है जो आपकी हमेशा देखरेख करता है।

कभी स्कूल में बच्चों के डायपर बदलती थीं बॉलीवुड की ये मशहूर अदाकारा, नाम जानकर होगी हैरानी

इस मशहूर अदाकारा के स्टारडम से इनसिक्योर हो कर मनीषा कोइराला ने रिजेक्ट कर दी थी ये बड़ी फिल्म

सेल्स गर्ल बनी श्रद्धा कपूर, वीडियो देख हैरत में पड़े लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -