मौनी-करिश्मा के बाद शादी के बंधन में बंधेगा ये अभिनेता
मौनी-करिश्मा के बाद शादी के बंधन में बंधेगा ये अभिनेता
Share:

बॉलीवुड फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। हर तरफ कपल्स शादी के बंधन में बंध रहे हैं। इस लिस्ट में पहला नाम कैटरीना-विक्की का शामिल रहा था। इन दोनों के बीच मौनी-सूरज की ग्रैंड वेडिंग हुई और इसके बाद करिश्मा तन्ना शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 5 फरवरी को एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना अपने बॉयफ्रेंड वरुण वंगेरा संग सात फेरे लेने जा रही हैं। इन सभी के बीच फेमस एक्टर विक्रांत मैसी की वेडिंग से जुड़ी खबर भी सामने आई है। जी दरअसल सामने आने वाली खबर के मुताबि दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'छपाक' में नजर आ चुके विक्रांत मैसी अपनी मंगेतर शीतल ठाकुर के साथ इस साल शादी के बंधन में बंधेगे।

जी हाँ, मिली जानकारी के अनुसार कपल साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगा। आप सभी को हम यह भी बता दें, विक्रांत मैसी ने साल 2019 में शीतल से इंगेजमेंट की थी। जी दरअसल यह कपल साल 2015 से रिलेशनशिप में हैं। वैसे पहले विक्रांत और शीतल की शादी 2020 में होनी थी। हालांकि बाद में कोरोना के चलते ये पोस्टपोन हो गई। उसके बाद साल 2021 में भी दोनों कोविड के कारण ही सात फेरे नहीं ले पाए। लेकिन अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि ये कपल इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएगा।

अब अगर हम काम के बारे में बात करें तो विक्रांत मैसी दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'छपाक' के अलावा 'लुटेरा' और 'हसीन दिलरुबा' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वहीं उनके पास और भी फ़िल्में हैं जिनमे वह दिखाई देने वाले हैं।

प्रेग्नेंट हुए रितेश देशमुख, जानिए क्या है माजरा?

'सच में दुख होता है', राज कुंद्रा केस को लेकर बोलीं शमिता शेट्टी

सुकेश का हैंड रिटन नोट वायरल होते ही जैकलीन को बेवफा कहने लगे लोग, जानिए क्या लिखा है?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -