किसानों के बीच पहुंचे अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर विजेंदर सिंह, कहा- 'खेल रत्न अवॉर्ड वापस करूँगा'
किसानों के बीच पहुंचे अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर विजेंदर सिंह, कहा- 'खेल रत्न अवॉर्ड वापस करूँगा'
Share:

इन दिनों नए कृषि कानूनों के खिलाफ आन्दोलन कर रहे किसानों के समर्थन में कई लोग आ रहे हैं। आम लोग ही नहीं बल्कि बड़े बड़े दिग्गज लोग भी किसानों के समर्थन में आ रहे हैं। अब इसी बीच अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर विजेंदर सिंह ने भी किसानों का समर्थन किया है। वह किसानों के समर्थन में दिल्ली पहुंच चुके हैं। मिली जानकारी के मुताबिक हाल ही में दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर विजेंदर सिंह किसानों के बीच पहुंचे और इस दौरान विजेंदर सिंह ने बड़ा ऐलान किया है। अपने ऐलान में उन्होने कहा कि, 'अगर किसानों से जुड़े काले कानूनों को वापस नहीं लिया गया तो वह राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड वापस कर देंगे।'

आप सभी को हम यह भी बता दें कि राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड खेल के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है। जी दरअसल किसानों के आंदोलन में अब विजेंदर सिंह भी शामिल हो चुके हैं। उन्होने किसानों को संबोधित भी किया। वहीं अपने संबोधन में उन्होने कहा कि, 'हम किसानों के साथ हैं। अगर ये सरकार काले कानूनों को वापस नहीं लेती है तो वह अपना अवॉर्ड वापस कर देंगे।' वैसे उनके पहले पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ भी किसानों के बीच पहुंचे।

केवल यही नहीं बल्कि दिलजीत ने तो किसानों को आन्दोलन के लिए एक करोड़ रुपए भी देने का ऐलान कर दिया है। अब तक पंजाब की कई बड़ी हस्तियाँ किसानों के समर्थन में उतर चुकी हैं। देखते ही देखते किसानों का आंदोलन हर दिन बड़ा होता नजर आ रहा है। अब यह देखना होगा कि कल यानी सोमवार को क्या होता है।

किसान आंदोलन पर बोले शरद पवार- 'जल्दबाजी के कारण पैदा हुई समस्या'

एचडीएफसी बैंक के पूर्व एमडी आदित्य पुरी के परिवार ने खरीदी करोड़ो की ये चीज, देखकर उड़ जाएंगे होश

कांग्रेस और KCR ने किया किसानों के 8 दिसंबर को भारत बंद के ऐलान का समर्थन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -