VIDEO! अचानक ढहने लगी सोने की खदान, फिर जो हुआ उसे देखकर काँप उठेगी आपकी रूह
VIDEO! अचानक ढहने लगी सोने की खदान, फिर जो हुआ उसे देखकर काँप उठेगी आपकी रूह
Share:

सोशल मीडिया पर मध्य अफ्रीकी देश कांगो गणराज्य से एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। यहां एक सोने की खदान ढहने के पश्चात् कई खनिक उसमें फंस गए। गनीमत रही कि सभी बाल-बाल बच गए। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नौ खनिक खदान से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना कांगो के दक्षिण किवु प्रांत में स्थित आर्टिसनल खदान की है। यहां पर सोने की खदान पर कुछ श्रमिक काम कर रहे थे। अचानक वो खदान ढहना आरम्भ हो गई। खदान इतनी रफ्तार से ढही की श्रमिक उससे तुरंत बाहर नहीं आ सके। कहा जा रहा है कि भारी वर्षा के पश्चात् भूस्खलन हुआ था जिसके चलते 9 श्रमिक उसके अंदर ही फंस गए। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि ऊपर से मिट्टी गिर रही है मगर बाहर खड़े व्यक्ति ने हिम्मत नहीं हारी। उसने एक फावड़े का उपयोग करते हुए खदान का मुंह खोल दिया। उस समय खतरा ये भी था कि कहीं और ढहाव न आरम्भ हो जाए। शख्स बार-बार ऊपर की तरफ देखते हुए खदान का मुंह खुला रखने का प्रयास करता रहा। इसी के चलते एक के बाद एक खदान के भीतर से 9 लोग बाहर निकले। खदानों में ऐसी घटनाएं आम बात है, मगर इसमें श्रमिकों की जान चली जाती है। यहां अच्छी बात ये रही कि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। वीडियो सामने आने के पश्चात् लोग बाहर खड़े लोगों की प्रशंसा कर रहे हैं। साथ ही श्रमिकों की जिंदगी के जोखिम को कम करने में असफल प्रशासन की भी आलोचना कर रहे हैं। 

रामनवमी के दिन चार मीनार के पास भी भड़की हिंसा, नमाज़ के बाद दो गुटों में हुई झड़प

हर दिन डरा रहा कोरोना का नया आंकड़ा, तेजी से बढ़ रहे भारत में संक्रमण के मामले

'भारत और चीन हमारे पक्के दोस्त..', जानिए और क्या बोला रूस ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -