VIDEO! कोटा में हुआ 1400 करोड़ से बने रिवर फ्रंट का उद्धाटन, एकसाथ बनेंगे 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड
VIDEO! कोटा में हुआ 1400 करोड़ से बने रिवर फ्रंट का उद्धाटन, एकसाथ बनेंगे 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड
Share:

कोटा: राजस्थान के कोटा में 1400 करोड़ से बने रिवर फ्रंट का आज उद्घाटन हुआ। दावा किया जा रहा है कि ये रिवर फ्रंट अकेले 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएगा। लगभग साढ़े 5 किलोमीटर एरिया में फैले इस रिवर फ्रंट का एक भाग यहां आने वाले टूरिस्ट पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू की आंख से भी देख सकेंगे। वसुधैव कुटुंबकम थीम पर तैयार हुए इस रिवर फ्रंट में 22 घाट है। इन सभी की अलग-अलग कहानी है। इस मॉडल को देखने 25 देशों के राजदूत भी पहुंचे।

पहले पढ़ें रिवर फ्रंट के साथ बनने वाले 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड:-
चंबल माता की प्रतिमा:
दावा है कि संगमरमर से बनी 242 फीट की प्रतिमा दुनिया में पहली है। इसमें कलश में से एक घंटे में 7 लाख लीटर पानी गिरेगा।

पंडित जवाहर लाल नेहरू का फेस मास्क: जवाहर घाट पर दुनिया का सबसे बड़ा पंडित जवाहर लाल नेहरू का गनमेटल से बना मुखौटा लगाया गया है। फेस मास्क 12 मीटर ऊंचा तथा 3 मीटर चौड़ा है। नेहरू जी ने ही कोटा बैराज का लोकार्पण किया था। इस फेस मास्क से रिवर फ्रंट का पश्चिमी छोर देख सकेंगे।

नंदी घाट- यहां जोधपुर पत्थर से 1 हजार टन वजनी 20 फीट ऊंची नदी की मूर्ति लगाई गई है। अफसरों का दावा है कि यह एक सिंगल पत्थर पर बनाई गई है। ये बहुत दूर से ही दिखाई दे जाती है। ये प्रतिमा 15 फीट चौड़ी व 20 फीट ऊंची है।

ब्रह्मा घाट: यहां सबसे बड़ी घंटी बनाई गई है। इसे बनाने वाले इंजीनियर देवेंद्र आर्य ने 6 रिकॉर्ड बनने का दावा किया है। कहा जा रहा है कि इसकी आवाज 8 किलोमीटर दूर तक सुनाई देगी। इस घंटे में अकेले पांच रिकॉर्ड- जॉइंट लेस चैन की कास्टिंग, नॉन फेरस की एक बार में कास्टिंग, सबसे बड़ा घंटा होने का रिकॉर्ड, एक जगह पर 35 भट्टियां मेटल कास्टिंग के लिए होना, 250 टन वजनी मोल्डिंग बॉक्स पहली बार इस्तेमाल में लिया गया।

इंदौर के आगे अशनीर ग्रोवर ने टेके घुटने, बोले- 'मैं क्षमा मांगता हूं...'

PM मोदी द्वारा सख्ती दिखाए जाने के बाद बौखलाए चरमपंथी आतंकी, कनाडा में भारतीय दूतावास को बंद करने की दी धमकी

'75 की उम्र हो या 85 की, राजनीति नहीं छोड़ूंगी', उमा भारती ने किया 2024 चुनाव लड़ने का ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -