तेज बारिश में भी संबोधन देते रहे राहुल गांधी, बोले- 'ये यात्रा रुकेगी नहीं'
तेज बारिश में भी संबोधन देते रहे राहुल गांधी, बोले- 'ये यात्रा रुकेगी नहीं'
Share:

बेंगलुरु: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को बीजेपी शासित कर्नाटक में तीन दिन हो चुके हैं। जी दरअसल बीते रविवार को यहां राहुल गांधी ने नंजनगुड स्थित प्रसिद्ध प्रचीन श्रीकांतेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन किए। वहीँ इसके बाद शाम को उन्होंने मैसूर स्थित एपीएमसी मैदान में एक रैली को संबोधित किया। जी हाँ और इस दौरान बीच में ही तेज बारिश होने लगी, हालांकि राहुल गांधी ने अपना संबोधन जारी रखा। जी दरअसल यहां उन्होंने जमकर बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा। वहीँ इसके बाद बारिश के बीच ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की। बताया जा रहा है बारिश के बीच राहुल गांधी के भाषण का वीडियो कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

 

इस वीडियो में राहुल गांधी को बारिश के बीच रैली को संबोधित करते हुए देखा जा सकता है। इसमें वह कह रहे हैं कि ''कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा पहुंची है। नदी जैसी यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक चलेगी। इस नदी में आपको हिंसा, नफरत नहीं दिखेगी। सिर्फ प्यार और भाईचारा दिखेगा। ये यात्रा रुकेगी नहीं। जैसे अभी देखो, बारिश आ रही है, बारिश ने अभी यात्रा को नहीं रोका। गर्मी-तूफान इस यात्रा को नहीं रोकने वाली। इस यात्रा का उद्देश्य बीजेपी और आरएसएस जो देश में नफरत फैला रही है, उसके खिलाफ खड़े होने का है।''

जी दरअसल राहुल गांधी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर भी वीडियो को शेयर किया है। इसी के साथ ही उन्होंने लिखा, "भारत को एकजुट करने से, हमें कोई नहीं रोक सकता। भारत की आवाज़ उठाने से, हमें कोई नहीं रोक सकता। कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाएगी, भारत जोड़ो यात्रा को कोई नहीं रोक सकता। साल 2019 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार का भी तेज बारिश में रैली को संबोधित करने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। यह फोटो महाराष्ट्र के सतारा का था, जहां पवार रैली को संबोधिक करने पहुंचे थे।

तब बारिश ने आयोजन स्थल की व्यवस्था को बिगाड़ दिया था, लेकिन तभी बारिश से बिना घबराए शरद पवार मंच पर चढ़ गए और संबोधन शुरू कर दिया था। आपको यह भी बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। जी हाँ और उन्होंने यहां खादी ग्रामोद्योग केंद्र का दौरा किया। साल 1927 और 1932 में महात्मा गांधी ने भी दौरा किया था। यहां उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी की हत्या करने वाली विचारधारा ने पिछले आठ वर्षों में असमानता और विभाजन को जन्म दिया है।

कर्नाटक में फाड़े गए थे राहुल के पोस्टर बता दें कि यात्रा के कांग्रेस में प्रवेश से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह राहुल गांधी के स्वागत के लिए पोस्टर लगाए थे। लेकिन चामराजनगर जिले के गुंडलुपेट क्षेत्र में अधिकतर पोस्टरों को फाड़ दिया गया था। इसके लिए कांग्रेस की ओर से BJP को जिम्मेदार ठहराया गया। राहुल गांधी के 40 से ज्यादा पोस्टर्स फाड़े गए थे।

VIDEO: खतरनाक स्टंटबाजी के चक्कर में हुआ बुरा, सांप ने युवक को होठों पर डसा

'भारत जोड़ो यात्रा से हुआ नए राहुल गांधी का उदय..', जयराम रमेश का दावा

यहाँ गांधी जयंती के दिन मांस बिक्री पर प्रतिबंध

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -