'भारत जोड़ो यात्रा से हुआ नए राहुल गांधी का उदय..', जयराम रमेश का दावा
'भारत जोड़ो यात्रा से हुआ नए राहुल गांधी का उदय..', जयराम रमेश का दावा
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस को फिर से खड़ा करने के लिए पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही 'भारत जोड़ो यात्रा' इन दिनों कर्नाटक में है। बारिश के चलते शनिवार को इस यात्रा में देरी हुई। कर्नाटक में आज यात्रा का दूसरा दिन है और गुंडलूपेट में भारी बारिश के कारण यात्रा बाधित हुई है। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, यात्रा शनिवार को चामराजनगर जिले के तोंडावाड़ी से सुबह साढ़े छह बजे आगे बढ़ने वाली थी।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए कहा कि, 'भारत जोड़ो यात्रा अपने 24वें दिन बेगुर से सुबह साढ़े छह बजे आरंभ होने वाली थी, मगर बारिश के कारण इसमें देरी हो गई है। 15 दिनों के अंतराल के बाद बारिश हुई और इससे किसानों को लाभ होगा। यह निश्चित तौर पर वही है जिसके लिए प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से यात्रा निकाली जा रही है।' जयराम रमेश ने आगे कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से नए राहुल गांधी का उदय हुआ है। जयराम ने कहा कि, 'भाजपा और RSS बैकफुट पर आने के लिए विवश हो गए हैं। वे सब लोग परेशान हैं, क्योंकि भारत जोड़ी यात्रा से नए राहुल गांधी और नई कांग्रेस पार्टी उभरकर सामने आई है।' 

वहीं, राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए शनिवार को उचित मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि, पीएम नरेंद्र मोदी से पूछा कि आप उन्हें उनका हक क्यों नहीं दे रहे हैं। राहुल ने गुंडलुपेट में ऑक्सीजन की कमी की वजह से जान गंवाने वाले कोरोना वायरस मरीजों के परिवार के सदस्यों से शुक्रवार को बातचीत की।

बाघ का शव मिलने से मची हड़कंप, स्थानीय लोगों ने वनविभाग को दी सुचना

'पार्टी कहे तो लाहौर से चुनाव लड़ लूँ..', 2024 आम चुनाव को लेकर बोले शाहनवाज़ हुसैन

'मैं न किसी दल में शामिल होऊंगा, न ही चुनाव लडूंगा', रिटायर होने के बाद बोले सत्यपाल मलिक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -