VIDEO! 'लेस्बियन एनकाउंटर' को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने किया ये हैरान कर देने वाला खुलासा
VIDEO! 'लेस्बियन एनकाउंटर' को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने किया ये हैरान कर देने वाला खुलासा
Share:

मनोरंजन जगत की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) इन दिनों अमेजन प्राइम की आगामी वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर ख़बरों में हैं तथा ऐसे में प्रियंका चोपड़ा जोनस के कई पुराने फोटोज- वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इस बीच प्रियंका का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से साझा किया जा रहा है, जिस में प्रियंका के साथ ही दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), कॉफी विद करण (Koffee With Karan) में हैं। शो में करण, एक्ट्रेस से 'लेस्बियन एनकाउंटर' के बारे में पूछ रहे हैं।

दरअसल ये पूरा वाकया वर्ष 2014 का है, जब प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण के साथ करण जौहर के शो, कॉफी विद करण में पहुंची थीं। उस समय करण जौहर ने दीपिका पादुकोण एवं प्रियंका चोपड़ा से पूछा था कि क्या कभी इनका किसी लेस्बियन से पाला पड़ा है। तब प्रियंका ने कहा था कि एक औरत ने उन्हें प्रपोज किया था, तब उन्होंने स्थिति से बाहर निकलने के लिए रिलेशनशिप में होने का झूठ बोला था।

शो में करण ने पूछा था कि क्या कभी उनका लेस्बियन एनकाउंटर' हुआ है? इस पर पहले तो दीपिका एवं प्रियंका, करण के बॉडी मूमेंट्स पर हंसती हैं, जिस पर करण भी हंसते हैं। तत्पश्चात, प्रियंका बोलती हैं, 'एनकाउंटर का तो मुझे पता नहीं मगर मुझे एक औरत ने प्रपोज अवश्य किया है।' वहीं आगे करण जौहर के पूछे जाने पर कि क्या यह 'एनकाउंटर' होने जैसा है? तो प्रियंका ने कहा, ‘हो सकता था। यह कुछ वर्ष पहले एक नाइट क्लब में हुआ तथा यह लड़की थी, जो नहीं जानती थी कि मैं स्विंग नहीं करती। वो बेहद प्यारी एवं बहुत चुलबुली थी। मुझे नहीं पता था कि उसे कैसे बताना है ... क्योंकि वह कोई ऐसी लड़की थी, जिसे मैं जानती थी।’ आगे प्रियंका ने कहा था कि करण जौहर भी उस व्यक्ति को जानते थे। प्रियंका बोलती हैं, ‘मैंने बस ये कहा कि, 'बेब, मेरा एक बॉयफ्रेंड है', जो उस वक़्त मेरे पास नहीं था। मेरे और उसके बीच में यह हो सकता था लेकिन मैं लड़कों को पसंद करती हूं।’

सामने आया 'डंकी' का फर्स्ट लुक, इस अवतार में नजर आए शाहरुख़ खान

सलमान खान की फिल्म के सेट पर लड़कियों के कपड़ों को लेकर बना है नियम, पलक तिवारी ने किया बड़ा खुलासा

'अब तो मूव ऑन कर जाओ...', भरी महफ़िल में शहनाज से बोले सलमान खान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -