VIDEO! पति विक्रांत ने भोजपुरी स्टाइल में किया मोनालिसा को प्रपोज, फूट-फूटकर रोने लगीं एक्ट्रेस
VIDEO! पति विक्रांत ने भोजपुरी स्टाइल में किया मोनालिसा को प्रपोज, फूट-फूटकर रोने लगीं एक्ट्रेस
Share:

टेलीविज़न जगत के चर्चित रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी (Smart Jodi) में भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस रही मोनालिसा (Monalisa) एवं उनके हस्बैंड विक्रांत (Vikraant) की जोड़ी बहुत पसंद की जा रही है. मोनालिसा एवं विक्रांत एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं ये किसी से छिपा नहीं है. आगामी एपिसोड में विक्रांत ने नेशनल टेलीविज़न पर मोनालिसा को प्रपोज किया, जिसके बाद मोनालिसा के आंसू नहीं रुके.

वही शो में मोनालिसा एवं  विक्रांत का प्यार सभी के चेहरे पर मुस्कान ला देता है. शो के प्रोमो में दूल्हा दुल्हन के अवतार में मोनालिसा और विक्रांत दिखाई दे रहे हैं. उनकी जोड़ी मेड इन हेवन लग रही है. दोनों साथ में डांस परफॉर्म करते हैं. फिर आता है असली ट्विस्ट. जब विक्रांत अपनी पत्नी मोनालिसा को भोजपुरी अंदाज मे प्रपोज करते हैं. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by StarPlus (@starplus)

विक्रांत बोलते हैं- 'मोना तू हमार गुरूर होव, तू हमार घमंड होव, तू हमारा जान होव, तू हमार जहान होव, हम तोहारा से सच्चा प्यार करेला, दुनिया कुछ भी बोले हमरा का कोई फर्क ना पड़ेला.' विक्रांत का ये प्रपोजल सुन मोनालिसा फूट फूटकर रोने लगती हैं. वे विक्रांत के गले लगने लगती हैं. दोनों का ये प्यार देख सभी तालियां बजाने लगते हैं. तत्पश्चात, मोनालिसा भी विक्रांत के लिए अपने प्यार का इजहार करती हैं. मोनालिसा बोलती हैं- 'हम तुम्हार हैई, और हम तौरा के सिवा किसी और केहू को नाही देख पाई.' वही दोनों ये प्यारा देख हर कोई भावुक हो गया.

शादी के 9 साल बाद अर्जुन बिजलानी के रिश्ते में आई दरार! एक्टर ने खुद बताया रिश्ते का सच

घायल हुई ये मशहूर एक्ट्रेस, चोट के निशान देख फैंस को लगा झटका

टीना दत्ता ने खोला अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा ये बड़ा राज, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -