VIDEO! CM शिवराज पर चढ़ा होली का खुमार, पत्नी संग खेली जमकर होली
VIDEO! CM शिवराज पर चढ़ा होली का खुमार, पत्नी संग खेली जमकर होली
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में दो वर्ष पश्चात् एक बार फिर रंगों के त्योहार होली का उत्साह देखा गया। इंदौर, भोपाल, जबलपुर एवं ग्वालियर समेत राज्य के सभी शहरों में प्रातः से ही लोगों पर रंगों की मस्ती छाई हुई है। उज्जैन के महाकाल मंदिर की भस्मारती में श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के साथ होली खेली, इस के चलते पूरा मंदिर रंगों से सराबोर हो गया। होली का जितना उत्साह बच्चों में दिखाई दिया, उतना ही इस बार बड़ों पर भी इसका प्रभाव नजर आया। 

वही ओस दौरान मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री हाउस में होली का जमकर रंग चढ़ा। यहां रंग बरसे एवं फाग उत्सव हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी होली के रंग में रंगे थे। उन्होंने भी बहुत फाग गायी। होली का खुमार ऐसा चढ़ा कि रंगों के साथ फूलों की भी होली खेली गयी तथा फिर हुरियारों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अपने कंधों पर उठा लिया।

इसके साथ ही मध्य प्रदेश के ऊर्जामंत्री प्रधुम्न सिंह ने ग्वालियर में होली मनायी। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों के साथ होली खेली। वो लोगों के साथ सड़क पर खूब नाचे। ऊर्जा मंत्री ने सबको होली की बधाई दीं। उद्यानिकी मंत्री भारत सिंह कुशवाहा ने अपने गांधीरोड बंगले पर कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली। उन्होंने कहा- होली हमारी संस्कृति का पर्व है। होली सबकी जिंदगी में खुशियों का रंग लाता है। लोगों को परिवार, दोस्तों एवं समाज के साथ होली खेलना चाहिए।

क्या NDA में वापसी करेंगे ओमप्रकाश राजभर ? भाजपा नेताओं से मुलाकात पर सामने आया बयान

ममता बोलीं- बंगाल पुलिस को पेगासस बेचने आया था NSO, कंपनी कह चुकी है- केवल सरकारों को बेचते हैं

'ऐ मैडम बंधक बना लेंगे, ज्यादा होशियार मत बनो...', JMM विधायक ने दी महिला थानेदार को धमकी, जानिए पूरा मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -