BB OTT: करण जौहर के सामने अक्षरा ने खोला भोजपुरी इंडस्ट्री का राज
BB OTT: करण जौहर के सामने अक्षरा ने खोला भोजपुरी इंडस्ट्री का राज
Share:

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह इन दिनों बिग बॉस ओटीटी में नजर आ रहीं हैं। वह शो में अपने अंदाज से सभी का दिल जीत रहीं हैं। अब बीते कल बिग बॉस ओटीटी के पहले वीकेंड के वॉर में अक्षरा ने शो के होस्ट करण जौहर के सामने बहुत से खुलासे किये। वह इस दौरान एक दम बिंदास अंदाज में नजर आईं। इसी बीच उन्होंने करण जौहर के सामने दिव्या अग्रवाल पर निशाना साधा है। जी दरअसल होस्ट करण जौहर के सामने गलतफहमी का गुब्बारा फोड़ते हुए अक्षरा ने दिव्या की क्लास लगा दी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

उन्होंने दिव्या का गुब्बारा फोड़ते हुए कहा, 'ये लोग भोजपुरी सिनेमा को नीचा समझते हैं।' यह सुनकर दिव्या जैसे ही बीच में बोलती हैं तो करण जौहर उनको टोकते हैं। वहीँ इसके बाद अक्षरा आगे कहती हैं कि 'ये सबको टोकती हैं, भोजपुरी के स्तर को ये लोग डिफाइन करते हैं, भोजपुरी का स्तर बहुत बड़ा है ये मैं कह सकती हूँ।'

आगे अदाकारा गुस्से में कहती हैं, 'ये अपने आप को सुपरस्टार कहने वाले लोग ये बताए ना कि भोजपुरी किस स्तर पर है और हम इनसे बात करेंगे तो हम नीचे हो जाएंगे, हम खुद फक्र से कहते हैं कि हम बहुत बड़े हैं। भोजपुरी को हम लोग पेश करते हैं। हमको हमारे संस्कार और तमीज हमको पता है।' वहीँ अक्षरा की इस बात को सुनने पर करण जौहर कहते हैं, 'मैं सालों से सिनेमा में हूं मैं सभी इंडस्ट्री का सम्मान करता हूं।' वहीँ इसके बाद करण अक्षरा की तारीफ करते हैं। आप देख सकते हैं खुद अक्षरा ने अपने इस दौरान के वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है,जो फैंस को पसंद आ रहा है।

'डायरेक्ट एक्शन डे' के दिन 'खेला होबे दिवस' मनाएगा बंगाल, जानिए क्या है ममता का प्लान ?

भारत में फिर मिले 30 हज़ार से अधिक नए कोरोना मरीज, मौत का आंकड़ा भी 400 पार

'काफिरों' तुम्हारा अंत निकट है।।।, जब जिन्ना के कहने पर मुस्लिमों ने किया था हिन्दुओं का 'नरसंहार'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -