VD शर्मा का खुलासा, बताया आखिर क्यों विधायकों ने राष्ट्रपति चुनाव में की क्रॉस वोटिंग
VD शर्मा का खुलासा, बताया आखिर क्यों विधायकों ने राष्ट्रपति चुनाव में की क्रॉस वोटिंग
Share:

भोपाल: राष्ट्रपति चुनाव में मध्य प्रदेश के विधायकों की क्रॉस वोटिंग का मुद्दा राज्य के राजनीतिक गलियारों में ख़बरों का विषय बना हुआ है। भाजपा नेता इस मामले में जहां खुशी व्यक्त कर रहे हैं तो कांग्रेस ने कार्रवाई बात कही है। इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि किस कारण विधायकों ने राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग की है। जबकि उन्होंने विधायकों के द्रौपदी मुर्मू के सपोर्ट में वोट करने वाले विधायकों पर खुशी भी व्यक्त की है। 

राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर मध्य प्रदेश का राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि ''विधायकों पर बहुत अधिक दवाब था इसके पश्चात् भी MLA नहीं माने तथा उन्होंने अपनी अंतरआत्मा की आवाज सुनी है तथा द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में मतदान किया। यही कारण रहा कि मध्य प्रदेश में उन्हें उम्मीद से अधिक वोट मिले हैं।''

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मध्य प्रदेश में 19 विधायकों ने अपनी अंतरआत्मा की आवाज पर क्रॉस वोटिंग करके बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय पर विश्वास व्यक्त किया है, कमलनाथ जी अगर जनजातीय विरोधी नहीं हैं तो जनता को बताएं, क्या वे भी क्रॉस वोटिंग करने वाले 19 विधायकों में सम्मिलित हैं? इस के चलते वीडी शर्मा ने कमलनाथ-दिग्विजय सिंह पर हमला भी बोला, उन्होंने कहा कि इस चुनाव से कमलनाथ और दिग्विजय का आदिवासी चेहरा सामने आया। इन दोनों नेताओं का आदिवासी विधायकों पर दवाब था। किन्तु इसके बाद भी आदिवासी MLA नहीं माने एवं विधायकों ने द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में क्रॉस वोट किया।''

फिर अपनी ही सरकार पर भड़के वरुण गांधी, इस बार 'रेल किराये' को बनाया मुद्दा

कर्नाटक चुनाव को लेकर येदियुरप्पा का बड़ा ऐलान, शिकारीपुरा सीट से बेटे विजयेंद्र लड़ेंगे चुनाव

'जर्जर होती कांग्रेस में यह आखिरी कील थी...', कमलनाथ पर नरोत्तम मिश्रा ने बोला हमला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -