अब इन शहरों में दौड़ेगी वंदे भारत ट्रैन, रेलमंत्री ने किया ऐलान
अब इन शहरों में दौड़ेगी वंदे भारत ट्रैन, रेलमंत्री ने किया ऐलान
Share:

सहारनपुर: दिल्ली से सहारनपुर (Delhi to Saharanpur) के बीच जल्द ही भारतीय रेलवे (Indain Railway) द्वारा वंदे भारत ट्रेन चलाए जाने की तैयारी की जा रही है। 2 दिन के सहारनपुर दौरे पर पहुंचे रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने इस बात की खबर दी। उन्होंने कहा कि इसके लिए दिल्ली से सहारनपुर के बीच रेलवे ट्रैक में सुधार किया जा रहा है, जिसके लिए 48-50 प्वाइंट बनाए गए हैं। सहारनपुर में इलेक्ट्रिक इंजन सुधारे जाएंगे। इसके साथ-साथ देश के सभी प्रमुख जैन तीर्थ स्थलों को रेलवे लाइन से जोड़ने पर भी काम किया जा रहा है। 

सहारनपुर दौरे के दूसरे दिन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया से चर्चा की। इस के चलते उन्होंने रेलवे को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली से सहारनपुर के बीच हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत चलाए जाने पर काम किया जा रहा है। इसके लिए ट्रैक को विकसित किया जा रहा है जिससे इस ट्रैक पर 150 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से ट्रेन दौड़ सकेगी। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि देवबंद के रेलवे स्टेशन का भी कायाकल्प किया जाएगा, जिसपर 23 करोड़ की लागत आएगी। वहीं सहारनपुर से प्रयागराज के लिए नई ट्रेन चलाने की भी संभावना देखी जा रही है। 

आगे अश्वनी वैष्णव ने कहा कि देश के सभी जैन तीर्थ स्थानों को रेल लाइन से जोड़ा जाएगा। इस के चलते उन्होंने UPA सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले प्रतिदिन 4 किलोमीटर रेल लाइन बिछाई जाती थीं, मगर अब मोदी सरकार में प्रतिदिन 12 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बनाई जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी जैसे बड़े प्रदेशों में रेलवे के विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया। यूपीएम में यूपी का बजट केवल 1109 करोड़ रुपये था जिसे मोदी सरकार ने बढ़ाकर 14,761 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

फिर हादसे का शिकार हुई वंदे भारत ट्रेन, महिला की मौत

पशु पालकों को अपने पशु खुले में छोड़ना पड़ेगा मंहगा, जुर्माने का है प्रावधान

'कमल की फोटो होना एक तरह की बेशर्मी है', G-20 के लोगो पर भड़की कांग्रेस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -