प्रयागराज हिंसा: दंगाइयों का नया पोस्टर जारी, जुमे की नमाज़ के बाद मचाया था उत्पात
प्रयागराज हिंसा: दंगाइयों का नया पोस्टर जारी, जुमे की नमाज़ के बाद मचाया था उत्पात
Share:

लखनऊ: संगम नगरी प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद उत्पात मचाने वाले आरोपियों के यूपी पुलिस ने पोस्टर जारी कर दिए हैं। पुलिस ने उपद्रवियों यह तस्वीरें CCTV, मीडियाकर्मियों के कैमरों में कैद वीडियो फुटेज से जुटाई है। पुलिस हिंसा में शामिल इन आरोपियों की खोजबीन भी शुरू कर दी है। वहीं, प्रयागराज हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता मोहम्मद जावेद उर्फ जावेद पंप का दो मंजिला घर रविवार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। हालांकि, जावेद की JNU में पढ़ने वाली बेटी आफरीन फातिमा ने इस कार्रवाई को गलत बताया है।

वहीं, जावेद पंप की पत्नी परवीन फातिमा ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल करते हुए प्रयागराज विकास प्राधिकरण के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। प्रयागराज हिंसा में मुस्लिम भीड़ ने कई स्थानीय लोगों के घरों और वाहनों में भी तोड़फोड़ की है। इसको लेकर IG प्रयागराज रेंज डॉ राकेश कुमार सिंह ने जानकारी दी है कि जिनके घरों और वाहनों को नुकसान पहुंचा है, वे लोग भी थाने में जाकर अपनी FIR दर्ज करा सकते हैं। नुकसान की भरपाई भी दंगाईयों से कराई जाएगी। बता दें कि करेली और खुल्दाबाद थानों में अब तक पांच प्राथमिकी दर्ज कराई गई हैं।  

उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने जानकारी दी है कि 10 जून को राज्यभर में विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर 13 केस दर्ज है। ADG के अनुसार, मंगलवार सुबह तक कुल 337 आरोपी अरेस्ट कर लिए गए हैं। इनमें प्रयागराज से 92, मुरादाबाद से 40,  हाथरस से 52,  सहारनपुर से 83, फिरोजाबाद से 18 और अंबेडकरनगर से 41 दंगाइयों को पकड़ा गया है। 

दुनियाभर में आग लगाकर आखिर अभी कहाँ है नूपुर शर्मा?

नेशनल हेराल्ड केस: 23 घंटों में मात्र 20 सवाल पूछ पाई ED, वकीलों द्वारा 'रटाए' हुए जवाब दे रहे राहुल गांधी

महाराष्ट्र में फ्री में बांटा गया पेट्रोल, जानिए क्या है वजह?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -