मज़ार में मुस्लिमों ने ही लगाई आग, हिन्दुओं को फंसाने के लिए सिर पर बाँध लिया था 'भगवा'
मज़ार में मुस्लिमों ने ही लगाई आग, हिन्दुओं को फंसाने के लिए सिर पर बाँध लिया था 'भगवा'
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के शेरकोट थाना क्षेत्र में रविवार (24 जुलाई 2022) को तीन मजारों पर तोड़फोड़ और आगजनी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद ही घटना में शामिल दो आरोपितों को फ़ौरन अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने कहा कि इस गिरफ्तारी से बड़ी सांप्रदायिक साजिश को नाकाम कर दिया गया है।

 

दरअसल, मजारों में तोड़फोड़ करने वाले दोनों आरोपित मुस्लिम समुदाय से हैं, जिन्हें मजार तोड़ते हुए पहले स्थानीयों ने देखा। फिर पुलिस में सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके से पहुँची। मजहबी उलेमाओं के सामने मौके का मुआयना करने के बाद बताया गया कि मजहबी किताबों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया, किन्तु मजार की चादर और पर्दे जलाकर राख कर दिए गए हैं। पुलिस की छानबीन के बाद दोनों आरोपित गिरफ्तार कर लिए गए। इनकी शिनाख्त कमाल और आदिल के तौर पर हुई है। ये दोनों सगे भाई हैं। इन्होंने अपने सिर पर भगवा रंग का गमछा बाँध कर वारदात को अंजाम दिया, ताकि सब यह सोचें कि यह दुष्कृत्य काँवड़ियों ने किया है।

पूछताछ में दोनों आरोपितों ने कबूल किया कि इन लोगों ने न सिर्फ जलाल शाह की मजार और भूरे शाह की मजार पर आगजनी की थी, बल्कि कुतुब शाह की मजार में भी तोड़फोड़ मचाई थी। इसके साथ ही आरोपित यह भी कह रहे थे कि ये अभी और मजारों को भी तोड़ेंगे। इनका लोगों से कहना था कि ऐसी मजारों का कोई लाभ नहीं होता है, इसलिए इन्होंने ऐसा किया। अब पुलिस इन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि इनका इस प्रकार भगवा पहनकर मजार तोड़ने के पीछे क्या उद्देश्य था। जरूरत पड़ने पर ATS भी जाँच में शामिल होगी।

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ADG कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया है कि, 'बिजनौर के अंतर्गत थाना शेरकोट में पुलिस को शाम 5 बजे जानकारी मिली कि दो लोगों ने जलाल शाह की मजार पर तोड़फोड़ करके कुछ चादर जला दी हैं। जिसके बाद पुलिस वहाँ पहुँची, तभी सूचना मिली कि उसी थाना क्षेत्र के भूरे शाह की मजार पर भी आगजनी और तोड़फोड़ हुई है।' पुलिस ने तत्काल इस मामले में सक्रियता दिखाते हुए दो लोगों को अरेस्ट किया। गिरफ्तारी के बाद ADG ने कहा कि शेरकोट में एक बड़ी सांप्रदायिक साजिश को नाकाम किया गया। मजहबी स्थलों में तोड़फोड़ करने के आरोप में दो आरोपित अरेस्ट किए गए हैं। जमीनी स्तर पर अधिकारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है और सोशल मीडिया पर नज़र रखी जा रही है।

ADG के अनुसार, 'आरोपितों ने बताया है कि उन लोगों ने शेरकोट थाना में 11:30 बजे कुतुब शाह की मजार पर भी तोड़फोड़ की थी, जो संज्ञान में नहीं आई। घटना बताती है कि काँवड़ यात्रा के दौरान माहौल खराब करने की साजिश की गई है। सभी फील्ड अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।' 

बाइडन राष्ट्रीय जलवायु आपातकाल की घोषणा करेंगे: जॉन केरी

द्रोपदी मुर्मू ने राजघाट पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

बाराबंकी में दर्दनाक हादसा, दो डबल डेकर बसों में भिड़ंत, 8 की मौत, कई घायल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -