अमरोहा में पुलिस और बदमाशों के बीच हुआ एनकाउंटर, 20 हज़ार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
अमरोहा में पुलिस और बदमाशों के बीच हुआ एनकाउंटर, 20 हज़ार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
Share:

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद की थाना सैदनगली पुलिस और बदमाशों के बीच हुए एनकाउंटर में 20 हजार का ईनामी बदमाश फुरकान पुलिस की गोली से जख्मी हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है। दोनों को उपचार हेतु हसनपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

अमरोहा जनपद के थाना सैदनगली पुलिस के जवान जब गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली की थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव भीकानपुर के जंगलों में 20 हजार का ईनामी बदमाश फुरकान अपने साथी के साथ छिपा हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी और उसके साथियों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी शुरू की। पुलिस को देखकर फुरकान अपने साथी के साथ भागने का प्रयास किया और पुलिस के ऊपर गोलीबारी शुरू कर दी। 

बदमाश के द्वारा गोलीबारी किए जाने के बाद पुलिस ने भी बचाव में गोलियां चलाई। इसी दौरान एक गोली फुरकान के पैर में लगी और फुरकान घायल हो गया जबकि उसका एक साथ ही अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब हो गया। इस बीच एनकाउंटर के दौरान सिपाही अतुल के भी गोली लग गई। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने घायल सिपाही के साथ हसनपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर दोनों का उपचार जारी है। 

मलिंगा ने रचा इतिहास, किया यह कारनामा

चालान से इन दो राज्यों की पुलिस हुई मालामाल

इस कंपनी ने दूध की कीमतों में किया इजाफा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -