किराए के मकान में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए लड़के-लड़कियां
किराए के मकान में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए लड़के-लड़कियां
Share:

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पुलिस ने किराए के एक मकान में कई वर्षों से चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया है। छापेमारी में पुलिस को दो लड़कों को दो लड़कियों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले, जिन्हे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ी गई लड़कियां बिहार के पटना की रहने वाली बताई जा रही हैं, जबकि लड़के झारखंड के रहने वाले हैं।

नैनी क्षेत्र के एडीए कालोनी मानस नगर पीएसी कालोनी गेट के निकट किराए के एक मकान में कई वर्षों से जिस्मफरोशी का गोरखधंधा चल रहा था। इस रैकेट को एक एजेंट के जरिए संचालित किया जा रहा था। पुलिस अधिकारियों को अंदेशा है कि पकड़े गए रैकेट में पूरे देश में ऑन डिमांड पर लड़कियों की सप्लाई की जाती थी। 

इस मामले में क्षेत्राधिकारी सचिदानंद ने जानकारी देते हुए बताया है कि यह पता लगाने की कोशिश में हैं कि शहर के व्यस्ततम मोहल्ले में सेक्स रैकेट का धंधा किस तरह से फलफूल रहा था और इसको संचालित करने के पीछे किन-किन लोगों के हाथ है। पुलिस मकान मालिक के लड़के की भूमिका को भी संदिग्ध मान रही है। फिलहाल पूरे मामले की जाँच चल रही है और गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ चल रही है।

भूख से बिलख रहे माशूका के बच्चे को प्रेमी ने पीटा, फिर कलयुगी माँ ने ही दबा दिया गला

50 लाख रु लेकर मजे से घुम रहा था 19 साल का युवक, CISF ने ​पकड़ा फिर...

पूरी नहीं हुई दहेज़ की मांग तो ससुसरल वालों ने बहु को देह व्यापार कराने वालों के हाथों बेचा

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -