ग़ाज़ियाबाद में जज योगेश कुमार ने की ख़ुदकुशी, पंखे से लटका मिला शव
ग़ाज़ियाबाद में जज योगेश कुमार ने की ख़ुदकुशी, पंखे से लटका मिला शव
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लगे गाजियाबाद से एक हैरान करने वाली खबरें आई है। यहां एक जज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जज ने क्यों ख़ुदकुशी की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया रहा है कि अपर जिला जज-9 योगेश कुमार ने आज सुबह अपने घर के पंखे में लटककर ख़ुदकुशी कर ली। जानकारी के अनुसार, योगेश कुमार की 17 मार्च 2020 को गाजियाबाद जिला अदालत में नियुक्ति हुई थी।

यह मामला गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना इलाके के नेहरू नगर का है। यहां योगेश कुमार अपने परिवार संग ईस्ट मॉडल टाउन कॉलोनी स्थित जज रेजीडेंसी में रहते थे। आज सुबह जब घर के कमरे में पंखे से उनकी लाश को लटके हुए देखा तो घर में अन्य मौजूद लोगों के होश उड़ गए। आनन-फानन में इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। उन्हें फ़ौरन यशोदा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि उनकी लाश के पास से किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

सीओ द्वितीय अवनीश कुमार ने बताया कि अपर जिला जज योगेश कुमार ने आत्महत्या की है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल मामले की पड़ताल की जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, योगेश कुमार मूल रूप से मेरठ के निवासी थे और गाजियाबाद के कोर्ट संख्‍या 9 में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में पदस्थ थे।

कोविड वैक्सीन के चलते नोवावैक्स के शेयरों में 34% की हुई वृद्धि

बजट सत्र: वित्त मंत्री ने आज संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 को किया पेश

एशिया-प्रशांत निजीकृत स्वास्थ्य सूचकांक में दसवें स्थान पर रहा भारत 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -