लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की जीनत नाम की एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में जीनत खुद को बालिग बताते हुए सचिन शर्मा नामक एक युवक से विवाह करने की बात कहती नज़र आ रही है। जीनत ने अपने साथ किसी भी जोर-जबरदस्ती की बात से इनकार किया है। साथ ही युवती ने बरेली पुलिस से सुरक्षा माँगी है। इसका वीडियो पत्रकार राहुल पांडेय ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है।
बरेली की जीनत बनीं सचिन शर्मा की अर्धांगिनी.
— Rahul Pandey (Journalist) (@STVRahul) January 13, 2022
अब उनका नाम ज्योति है.@bareillypolice से माँगी अपने परिवार से अपनी व अपने पति शर्मा जी सुरक्षा.
खुद को बताया बालिग.
अगत्स्य मुनि के आश्रम में बंधें पवित्र बंधन में.@Uppolice @dgpup @dmbareilly @adgzonebareilly @igrangebareilly pic.twitter.com/0jzoTJkCcE
वीडियो में जीनत दुल्हन के रूप में नज़र आ रही है। उसने खुद को नबी नगर की रहने वाली बताया है। जीनत के माथे पर बिंदी लगी हुई है और पीछे भगवान विष्णु की तस्वीर नज़र आ रही है। जानकारी के अनुसार, अब जीनत का नया नाम ज्योति है। सचिन शर्मा का घर बरेली कैंट में है। दोनों में बहुत समय से प्रेम संबंध में थे। आखिरकार दोनों ने विवाह करने का फैसला किया। मंगलवार (11 जनवरी 2022) को जीनत, सचिन के साथ चली गई थी। जीनत की माँ ने सचिन के विरुद्ध अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत बरेली के कैंट थाने में दर्ज करवाई थी। मामला 2 सम्प्रदायों का था, इसलिए पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
इस दौरान सचिन और जीनत ने बरेली के ही बमनपुरी स्थित अगस्त्य मुनि आश्रम में शादी कर ली। दोनों की शादी आश्रम के पुरोहित पंडित केके शंखधर ने संपन्न करवाई। विवाह में हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। जीनत ने अपना आधार कार्ड दिखाते हुए अपनी आयु 21 वर्ष होने का दावा किया। विवाह करने के बाद जीनत ने हिन्दू धर्म में आस्था जताई और अपनी सुरक्षा की माँग करते हुए वीडियो जारी किया। थाना कैंट के इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह के अनुसार, 'युवती की माँ द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज हुआ है। लड़की खुद को बालिग बता रही है। मामले की जाँच जारी है।'
दर्दनाक: अनियंत्रित हुई फुल स्पीड कार, 300 फ़ीट गहरी खाई में गिरी, दो की मौत
तमिलनाडु में एक और मंदिर जमींदोज़, विरोध कर रहे 20 भक्त गिरफ्तार