US Election: भारतीय मूल के कांग्रेस सदस्य राजा कृष्णमूर्ति ने लगातार तीसरी बार दर्ज की जीत
US Election: भारतीय मूल के कांग्रेस सदस्य राजा कृष्णमूर्ति ने लगातार तीसरी बार दर्ज की जीत
Share:

वॉशिंगटन: अमेरिका में इस समय राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट काउंटिंग चल रही है। इसी बीच खबर मिली है कि भारतीय मूल के डेमोक्रेटिक सांसद राजा कृष्णमूर्ति लगातार तीसरी बार अमेरिकी कांग्रेस के निम्न सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के लिए निर्वाचित हुए हैं। नई दिल्ली में जन्म लेने वाले 47 वर्षीय कृष्णमूर्ति ने आसानी से लिबरटेरियन पार्टी प्रत्यशी प्रेस्टन नेल्सन को हरा दिया।

खबर लिखे जाने तक उन्हें कुल गिने गए मतों के करीब 71 फीसद वोट मिल चुके हैं। कृष्णमूर्ति के माता-पिता तमिलनाडु के स्थायी निवासी हैं और वे 2016 में पहली बार अमेरिकी संसद के निम्न सदन के मेंबर निर्वाचित हुए थे। इस बीच, कांग्रेस सदस्य एमी बेरा कैलिफोर्निया से पांचवीं दफा और रो खन्ना कैलिफोर्निया से ही तीसरी बार हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। कैलिफोर्निया और वॉशिंगटन में वोटिंग जारी है और अगले कुछ घंटों में परिणाम के घोषित किए जाने की संभावना है। 

डॉ. हीरल तिपिरनेनी एरिजोना के छठे कांग्रेस निर्वाचन क्षेत्र से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं टेक्सास के 22वें कांग्रेस निर्वाचन क्षेत्र से डेमोक्रेटिक पार्टी से लड़ रहे कुलकर्णी रिपब्लिकन प्रत्याशी ट्रॉय नेहल्स को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। वजीर्निया के 11वें कांग्रेस निर्वाचन क्षेत्र से रिपब्लिकन पार्टी प्रत्याशी मंगा अनंतमुला मौजूदा डेमोक्रेटिक सांसद अैर प्रत्याशी गेरी कॉनोली से लगभग 15 फिसद वोटों से पीछे चल रहे हैं। 

भारत-नेपाल सीमा पर हुई गोलीबारी, एक हुआ जख्मी

फ़्रांस के चर्च पर हमला करने वाले आरोपी को हुआ कोरोना

एक ही जांच से होगा कोरोना और मौसमी जांच का खुलासा, इस देश ने नई पद्धति को दी मंजूरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -