बंगाल में भाजपा की गंगा आरती को लेकर घमासान, कोलकाता पुलिस ने खोल दिया मंच, हिरासत में नेता
बंगाल में भाजपा की गंगा आरती को लेकर घमासान, कोलकाता पुलिस ने खोल दिया मंच, हिरासत में नेता
Share:

कोलकाता: भाजपा द्वारा कोलकाता के बाबूघाट में गंगा आरती का आयोजन किए जाने को लेकर बंगाल में घमासान मचा हुआ है। कार्यक्रम की तैयारियां देखने के लिए पहुंचे भाजपा नेता सजल घोष को पुलिस ने बाबूघाट इलाके से हिरासत में लिया। इससे पहले पुलिस ने बाबूघाट पर भाजपा द्वारा बनाए गए मंच को खुलवा कर अलग करवा दिया। हालांकि, इन स्थितियों में भी भाजपा शाम के कार्यक्रम को लेकर अड़ी हुई है। 

भाजपा की तरफ से बताया गया है कि शाम साढ़े 5 बजे प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजुमदार की अगुवाई में गंगा आरती का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। नतीजतन, गंगा आरती को लेकर भाजपा के साथ ममता सरकार का और घमासान मचने की आशंका जताई जा रही हैं। दूसरी तरफ, कोलकाता पुलिस द्वारा कहा गया है कि गंगा आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम की इजाजत नहीं दी जाएगी। अब तक सब सही है। यहां भाजपा के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

बता दें कि इससे पहले मंगलवार को प्रदेश भाजपा द्वारा गंगा पूजा कार्यक्रम का ऐलान किया गया था, मगर कोलकाता पुलिस ने इसके लिए आवश्यक अनुमति नहीं दी है। पुलिस की तरफ से कहा गया था कि बाबूघाट क्षेत्र गंगासागर मेले के लिए भीड़ है। भाजपा के कार्यक्रम से शहर में ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है। इसके साथ ही कहा गया कि 9 से 11 जनवरी तक कोलकाता में G20 सम्मेलन का कार्यक्रम जारी है। पुलिस का एक बड़ा हिस्सा वहां लगा रहेगा। लिहाजा इस दिन भाजपा के कार्यक्रम की अनुमति मिलना संभव नहीं है, मगर इसके बाद भी भाजपा ने गंगा आरती करने की घोषणा की थी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि वह स्वयं गंगा आरती में शामिल होंगे।

हाईवे किनारे स्थित मस्जिद से टकराकर पलटा कंटेनर, ड्राइवर और 40 भैंसों की मौत

112 फुट ऊंची 'आदियोगी' की दूसरी प्रतिमा का होगा अनावरण, उपराष्ट्रपति धनखड़ होंगे शामिल

दरकते जोशीमठ में ढहाए जाएंगे मकान, मदद मांगने पर SC ने कहा- हर चीज़ को कोर्ट में लाने की जरुरत नहीं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -