50 जिलों में भारी बारिश को लेकर जारी हुआ अलर्ट, IMD ने जारी किया अलर्ट
50 जिलों में भारी बारिश को लेकर जारी हुआ अलर्ट, IMD ने जारी किया अलर्ट
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में वर्षा का कहर जारी है, आज भी 3 दर्जन से अधिक जिलों में वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। गंगा और यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, वही मेरठ, सहारनपुर एवं नोएडा में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई हैं। इधर, भारी वर्षा के चलते मुरादाबाद मंडल की 25,प्रयागराज, झांसी एवं आगरा मंडल की 46 ट्रेन रद्द कर दी गईं हैं। दिल्ली के पुराने लोहा पुल को भी बंद कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त गौतमबुद्ध नगर में 14 जुलाई को कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय बंद कर दिए गए हैं।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी हवाओं के मिलने से अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं निरंतर आ रही हैं। वही मानसूनी रेखा इस वक़्त सेंट्रल उत्तर प्रदेश के मध्य में है, ऐसे में राज्यभर में झमाझम वर्षा का दौर जारी है। गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, उन्नाव, बाराबंकी, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत, फर्रुखाबाद, कन्नौज, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आसपास के क्षेत्रों के लिए बहुत भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट में राज्य के कई जिलों में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की आशंका को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया गया है। रिपोर्ट के अनुसार राज्य के हापुड़, बदायूं, मथुरा, बलरामपुर शाहजहांपुर, बाराबंकी, कुशीनगर, मथुरा, बहराइच, मुरादाबाद एवं गंगा तटीय सभी जिलों में जलस्तर बढ़ने के पूरे आसार हैं। हापुड़ में 14 एवं 15 के लिए येलो अलर्ट और 16-17 को आरेंज अलर्ट जारी किया है। 18 जुलाई को खतरा बढ़ता देख रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त बदायूं में 14-15 जुलाई को आरेंज और 16 से 18 तक रेड अलर्ट है। अयोध्या के लिए 16 से चेतावनी जारी की गई है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट:-
* आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं में भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
* बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, रामपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में गरज-चमक के साथ मौसम विभाग ने बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने किया ये ऐलान

चाँद पर तिरंगा: आज 2.35 बजे इतिहास रचने जा रहा भारत, जानिए चंद्रयान-2 से कितना अलग है चंद्रयान-3 ?

जानिए भारत के लक्जरी हनीमून और रोमांटिक स्थल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -