कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने किया ये ऐलान
कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने किया ये ऐलान
Share:

भोपाल: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। उनकी सेवानिवृत्ति आय में बढ़ोतरी की गई है। मंत्रिमंडल की बैठक में अहम फैसला लिया गया है। जिसके तहत कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु में 3 वर्ष की बढ़ोतरी की गई है। जल्द इस सिलसिले में आदेश जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही 65 वर्ष तक कर्मचारी अपनी सेवा देने के लिए पात्र होंगे।

आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा प्रोफेसर की सेवानिवृत्ति आयु को बढ़ाया गया है। वर्तमान में प्रोफेसेस की सेवानिवृत्ति आयु 62 साल है। जिसे बढ़ाकर 65 वर्ष करने के प्रस्ताव को अनुमति दी गई है। बता दें कि जेएनटीयू जैसे शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षण कर्मचारियों एवं प्रोफेसरों की भारी कमी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। लंबे वक़्त से शिक्षण कर्मचारी सेवानिवृत्ति आयु में बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। वहीं इसके लिए प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए गए थे। प्रस्ताव तैयार करने के पश्चात् आखिरकार मंत्रिमंडल की बैठक में इस पर मुहर लग गई है। ऐसे में जेएनटीयू  जैसे शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत प्रोफेसर अब 65 वर्ष तक अपनी सेवा दे सकेंगे। वहीं 65 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद उन्हें रिटायरमेंट का फायदा प्राप्त होगा।

वही इसके साथ ही बंदोबस्ती विभाग में कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए भी रिटायरमेंट आयु में को बढ़ाने का निर्णय लिया गया। बता दें कि बंदोबस्ती विभाग में रिक्त पदों का आंकड़ा निरंतर बढ़ता जा रहा है। जिसको देखते हुए इन कर्मचारियों के माध्यम से उसे पाटने का प्रयास किया गया है। ऐसे में कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु को 60 साल से बढ़ाकर 62 वर्ष करने के मंत्रिमंडल के प्रस्ताव पर मुहर लगी है। इसके साथ ही अब बंदोबस्ती विभाग के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु में भी 2 वर्ष की बढ़ोतरी की गई है। इतनी आंध्र प्रदेश में पुजारियों की सेवानिवृत्ति आयु में बढ़ोतरी का ऐलान मंत्री द्वारा कुछ दिन पहले किया गया था। मंत्री ने कहा था कि जल्दी इस प्रस्ताव पर मुहर लगेगी। इसके साथ ही पुजारियों को अहम लाभ प्राप्त होगा। दरअसल कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया कि सभी मंदिरों अरचकों को सेवानिवृति के बिना पेशे में बने रहने के प्रस्ताव को अनुमति दी गई है। अरचकों सेवानिवृत्ति के बिना काम कर सकते हैं। ऐसे में पुजारी अपने सामर्थ्य मुताबिक इस पेशे में बने रह सकते हैं।

जानिए भारत के लक्जरी हनीमून और रोमांटिक स्थल

कांग्रेस नेता के स्कूल में तिलक लगाने वाले छात्रों की एंट्री पर लगी रोक, धुलवाया चेहरा

स्वच्छ शहर के वासियों ने बनाया एक और रिकॉर्ड, 1 साल में 140 अरब की दारू पी गए इंदौरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -