चाँद पर तिरंगा: आज 2.35 बजे इतिहास रचने जा रहा भारत, जानिए चंद्रयान-2 से कितना अलग है चंद्रयान-3 ?
चाँद पर तिरंगा: आज 2.35 बजे इतिहास रचने जा रहा भारत, जानिए चंद्रयान-2 से कितना अलग है चंद्रयान-3 ?
Share:

नई दिल्ली: भारत का तीसरा मून मिशन 'चंद्रयान-3' आज लॉन्च होने जा रहा है. चंद्रयान-3 को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर लॉन्च कर दिया जाएगा. इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से चाँद के लिए रवाना किया जाएगा. चंद्रयान-3 को LVM3-M4 रॉकेट से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया जाएगा. इसे पहले GSLV MK-III के नाम से जाना जाता था. इसी रॉकेट से ISRO ने चंद्रयान-2 को भी लॉन्च किया था. 

बता दें कि, ISRO इससे पहले वर्ष 2008 में चंद्रयान-1 और 2019 में चंद्रयान-2 लॉन्च कर चुका है. चंद्रयान-1 में केवल ऑर्बिटर था. चंद्रयान-2 में ऑर्बिटर के साथ-साथ लैंडर और रोवर भी शामिल थे. वहीं, चंद्रयान-3 में ऑर्बिटर नहीं होगा, केवल लैंडर और रोवर ही रहेंगे. भारतीय स्पेस एजेंसी ने इस बार भी लैंडर का नाम 'विक्रम' और रोवर का 'प्रज्ञान' ही रखा है. चंद्रयान-2 में भी लैंडर और रोवर के नाम यही रखे गए थे. 

चांद की सतह, वायुमंडल और भूमि के अंदर होने वाली हलचलों का पता करना चंद्रयान-3 का उद्देश्य है. इसके लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल में कुल मिलाकर 6 पेलोड्स भेजे जा रहे हैं. पेलोड्स यानी ऐसे यंत्र जो किसी भी प्रकार की जांच कर सकते हैं. लैंडर में रंभा-एलपी (Rambha LP), चास्टे (ChaSTE) और इल्सा (ILSA) लगा हुआ है. रोवर में एपीएक्सएस (APXS) और लिब्स (LIBS) लगा है. प्रोपल्शन मॉड्यूल में एक पेलोड्स शेप (SHAPE) लगा है.

पानी-पानी हुई दिल्ली! ITO और राजघाट समेत कई रास्ते बंद, यमुना का जलस्तर थोड़ा घटा, लेकिन ख़तरा नहीं टला

'सीमा हैदर को वापस भेजो, नहीं तो फिर होगा 26/11 जैसा हमला..', उर्दू में मुंबई पुलिस को मिली धमकी

फ्रांस में दिखेगा भारतीय जवानों का दम, बैस्टिल डे परेड में शामिल होंगी तीनों सेनाएं, पीएम मोदी होंगे मुख्य अतिथि

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -