यूपी: सड़क हादसे में नेवी के चीफ इंजीनियर की मौत, रेलिंग तोड़ते हुए यमुना नदी में गिरी कार
यूपी: सड़क हादसे में नेवी के चीफ इंजीनियर की मौत, रेलिंग तोड़ते हुए यमुना नदी में गिरी कार
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा होने की खबर सामने आ रही है। जालौन की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार शुक्रवार देर रात शेरगढ़ घाट के पास पुल की रेलिंग तोड़ते हुए यमुना नदी में जा गिरी। पीछे चल रहे अन्य कार सवारों ने औरैया पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी जद्दोजहद के बाद कार निकलवाई।

शुक्रवार रात लगभग 11 बजे जालौन जिले की तरफ से आ रही एक कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए यमुना में नदी में जा गिरी। कार के अनियंत्रित होकर नदी में गिरने की जानकारी पीछे चल रहे राहगीरों ने औरैया कोतवाली व जालौन जिले की पुलिस को दी। घटना औरैया सीमा क्षेत्र में होने पर औरैया कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव, देवकली चौकी पुलिस घटनस्थल पर पहुंचे। कुछ देर बाद ही पुलिस अधीक्षक (SP) चारू निगम, DM पीसी श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। 

पुलिस ने पुल के नीचे उतर कर रेस्क्यू ऑपरेशन चालाया। रात एक बजे पुलिस ने क्रेन की सहायता से कार बाहर निकलवाई। कार में एक युवक का शव मिला। मृतक की शिनाख्त गाजियाबाद के राजनगर निवासी करन सेहगल पुत्र संजय सेहगल के रूप में की गई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। अभी तक की जानकारी में पता चला है कि मृतक अवकाश पर था और अपने साथियों के साथ घूमने निकला था। कार में अन्य लोगों के होने पर रेस्क्यू किया जा रहा है। वह औरैया के यमुना पुल पर कैसे पहुंचे और कहा जा रहे थे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

अलीगढ़: दो पक्षों का विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस पर लोगों ने किया पथराव, 15 लोगों पर केस दर्ज

महबूबा मुफ़्ती ने फिर अलापा कश्मीर राग, अब CJI को पत्र लिखकर न्यायपालिका पर लगाया ये आरोप

2022 में भारतीय सेना ने 172 आतंकियों को पहुँचाया जहन्नुम, अगले साल भी जारी रहेगा एक्शन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -