एकतरफा प्यार में पागल प्रेमी ने चला दी लड़की पर गोली
एकतरफा प्यार में पागल प्रेमी ने चला दी लड़की पर गोली
Share:

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से हाल ही में जो मामला सामने आया है वह चौकाने वाला है। इस मामले में एक तरफा प्यार में पागल प्रेमी ने एक लड़की को गोली मार दी। वहीं जब उसकी गोली चुक गई तो उसके बाद उसने खुद को गोली मार ली जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस मामले के सामने आते ही पूरे शहर में हंगामा मच गया।

वहीं मिली जानकारी के मुताबिक गुलहरिया इलाके के सरहदी टिकरिया गांव में एकतरफा प्यार में एक प्रेमी इस कदर पागल हो गया कि शुक्रवार की सुबह वह लड़की के घर में चला गया और उसने लड़की पर पिस्टल से गोली मार दी तो लड़की नीचे झुककर बच गई लेकिन यह सब होने के बाद युवक गुस्से में लाल हो गया और उसने खुद की कनपटी पर गोली मार ली। उसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई और इस मामले में अब लड़की मृतक की रिश्तेदार कही जा रही है। पूरे मामले के बारे में पता चला है किबेलीपार थाना क्षेत्र के महावीर छपरा निवासी संजीव जायसवाल (25) पुत्र राजेश जायसवाल सूरत में कमाता था।

वहीं बताया जा रहा है राजेश खुद दिल्ली में रहकर कमाई करते हैं और संजीव अपने रिश्तेदार की एक लड़की से प्यार करता था। बीते दिनों ही जब उसे पता चला कि लड़की की कहीं और शादी तय हो गई है तो वह गुस्से में लाल हो गया और उसके बाद जब बीते शुक्रवार की सुबह लड़की अपने मामा के घर गई हुई थी, तो संजीव सीधे उसके घर गया। उसके बाद उसने लड़की को गोली मारी लेकिन लड़की झुक गई और बच गई। वहीं उसके बाद उसने खुद के सिर में गोली मार ली। अब इस मामले में पुलिस जांच में लगी है कि संजीव के पास पिस्टल कहां से आई है।

छात्र ने प्रोफेसर पर लगाया यौन शोषण का आरोप

कलेक्ट्रेट में कार्यरत महिलाकर्मी के साथ सहकर्मियों ने 5 माह तक किया दुष्कर्म, दे रहे थे ये धमकी

घर में घुसकर दरिंदे ने महिला का सिर कुचला, निर्मम हत्या कर हुआ फरार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -