यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी की सेहत बिगड़ी
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी की सेहत बिगड़ी
Share:

लखनऊ। उत्तरप्रदेश व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की सेहत बिगड़ गई है। उन्हें यहां के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। दरअसल उनकी फिजियोथेरेपी एक निजी चिकित्सालय में की जा रही थी। इसी दौरान उनके अंगों ने प्रतिक्रिया देना बंद कर दिया। इसके बाद उन्हें चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। गौरतलब है कि तिवारी को मस्तिष्क पक्षाघात की परेशानी का सामना करना पड़ा था।

ऐसे में उन्हें 20 सितंबर को मैक्स सुपर स्पेशलिटी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था। इस मामले में उनके सहायक ने कहा कि शाम करीब 4 बजे एनडीतिवारी की फिजियोथेरेपी चल रही थी इसी दौरान उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया।

उनके पुत्र रोहित शेखर तिवारी ने चिकित्सकों के दल को सूचना दी। जिसके बाद तिवारी को आईसीयू में भर्ती करवा दिया गया। एनडी तिवारी आंध्रप्रदेश के राज्यपाल भी रहे हैं। एनडी तिवारी अपने पुत्र रोहित शेखर द्वारा न्यायालयीन वाद दायर करने के कारण सुर्खियों में रहे थे। वे कांग्रेस के एक कद्दावर नेता और कुशल राजनीतिज्ञ थे।

कमजोर बनी हुई है पूर्व मुख्यमंत्री, एनडी तिवारी की हालत

मामा की दरियादिली

हार्दिक को एक और झटका देने की तैयारी में बीजेपी

राहुल गांधी के सर हो सकता है कांग्रेस का ताज

बीजेपी की दूसरी सूची में 36 उम्मीदवार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -