'ऐसे लोगों पर डंडा न चलाऊँ तो क्या इनकी आरती उतारूँ?', CM योगी ने किया अखिलेश राज के करप्शन का जिक्र
'ऐसे लोगों पर डंडा न चलाऊँ तो क्या इनकी आरती उतारूँ?', CM योगी ने किया अखिलेश राज के करप्शन का जिक्र
Share:

झाँसी: उत्तर प्रदेश के झाँसी में एक मशहूर न्यूज़ वेबसाइट की तरफ से आयोजित कॉन्क्लेव में 16 फरवरी 2022 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की। वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड के तमाम मुद्दों के साथ UP के लॉ एन्ड आर्डर और विपक्षी दलों से जुड़े कई सवालों के दो टूक जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले कहा, “चुनाव है तो थोड़ी बहुत गर्मी जरूर है, लेकिन 10 मार्च के बाद सब शांत हो जाएगा। डबल इंजन की सरकार फिर से आएगी। यह चुनाव पब्लिक लड़ रही है। पार्टियाँ हट चुकीं हैं। सुरक्षा UP में बड़ा मुद्दा था। हर तीसरे दिन दंगे होते थे। बेटियाँ स्कूल नहीं जा पातीं थीं। माफिया हावी थे। पेशेवर अपराधी सत्ता का संरक्षण पाते थे। व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर कब्जे होते थे। कॉन्ग्रेस की सरकार में ये माफिया पनपे थे। बसपा और सपा ने इन्हे खाद पानी दिया। अब भाजपा ने इन सभी की जड़ों में मट्ठा डाल कर इन्हे सुखा दिया है। अब हम इन जड़ों को काट रहे हैं।”

इसी के साथ आगे उन्होंने कहा, “बुंदेलखंड को पानी की एक-एक बूँद के लिए किसने तरसाया? पलायन होता था। यहाँ डाकुओं के गिरोह हावी थे। इन्ही डाकुओं को सपा-बसपा अपना प्रत्याशी बना कर विधानसभा तक पहुँचाते थे। सुरक्षा के बगैर विकास व्यर्थ है। 5 बजे ही व्यापारी दुकान बंद कर देते थे। अब 12 बजे रात तक बाजारों में चहल-पहल रहती है। अगर कोई गुंडा टैक्स माँगेगा तो अगले दिन किसी थाने के पास उसके गले में तख्ती होगी और वो जान की भीख माँगता दिखाई देगा। हमारी संवेदना किसान, नौजवान, माता, बहनों के प्रति है न कि माफियाओं और अपराधियों के प्रति। अपराधी जिस भाषा में समझना चाहा उसको उसी भाषा में समझाया।”

वहीं आगे वह बोले, “चौधरी चरण सिंह के नाम पर उनकी विरासत लेने बहुत लोग पहुँच जाते हैं। लेकिन उनकी भावनाओं को हमने समझ कर उसके अनुरूप कार्य किया। अखिलेश यादव 12 बजे सो कर उठते हैं, मैं तो ब्रह्ममुहूर्त में उठने वाला योगी हूँ। 4 बजे सो कर उठता हूँ। फिर ईश्वर आराधना कर दिन भर राष्ट्र आराधना में लीन रहता हूँ। कोरोना भी हमारी गति को नहीं रोक पाया, जिसने दुनिया की गति रोक दी थी।”

इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया कि, “पिछले 14 सालों में सपा-बसपा की सरकारों ने युवाओं को जितनी नौकरियाँ नहीं दी उससे ज्यादा हमने 5 साल में दी हैं। पहले की सरकार में डिप्टी कलेक्टर पद के लिए 42 लाख रुपए से 62 लाख रुपए तक दिए गए थे। ऐसे लोग आगे चल कर भ्रष्टाचार करते। CBI जाँच आरोपितों पर चल रही है। ऐसे लोगों पर डंडा न चलाऊँ तो क्या इनकी आरती उतारूँ? अखिलेश यादव बड़े बाप के बेटे हैं। उन्हें बिना मेहनत के सब कुछ मिल गया है। अखिलेश यादव UP में जिलों की संख्या भी नहीं बता सकते। उन्होंने केवल जातिवाद और तुष्टिकरण देखा है। बुलडोजर ने प्रदेश के विकास में योगदान दिया। बाहर से कई लोगों ने निवेश किया। उसके चलते प्रदेश के तमाम युवाओं को नौकरी मिली।”

रामनाथ कोविंद, यूपी के मुख्यमंत्री ने यूपी में कुशीनगर आपदा पर दुख व्यक्त किया

कुशीनगर हादसा: '10 बार फोन करने पर भी नहीं पहुंची एंबुलेंस', परिवार का आरोप

हल्दी की रस्म में कुएं का स्लैब टूटने से महिला-युवती-बच्चियों की मौत, PM मोदी ने जताया दुःख

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -