अखिलेश यादव ने लॉन्च किया समाजवादी सुगंध, बोले- ट्रिपल इंजन की सरकार कानून-व्यवस्था को ध्वस्त...
अखिलेश यादव ने लॉन्च किया समाजवादी सुगंध, बोले- ट्रिपल इंजन की सरकार कानून-व्यवस्था को ध्वस्त...
Share:

लखनऊ: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने समाजवादी सुगंध पेश किया है। कन्नौज के इस इत्र में 22 प्रदेशों से एकत्रित किये गये प्राकृतिक इत्रों का उपयोग किया गया है। ये 22 अगले वर्ष के विधानसभा चुनाव को दिखाता है। इस के चलते अखिलेश ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि लोगों को परेशान करने के लिए नोटबंदी की गई। उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार ने सभी सीमाएं तोड़ दी है।

वही अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार कानून-व्यवस्था को ध्वस्त कर रही है। भारतीय जनता पार्टी सभी संस्थाओं को ध्वस्त करने का काम कर रही है, इसलिए 2022 में परिवर्तन होकर रहेगा। यूपी को नष्ट करने का काम यदि किसी ने किया है तो वो भारतीय जनता पार्टी ने किया है। इससे पूर्व अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनाव ना लड़ने का सुझाव दिया था। अखिलेश ने कहा, "अब मुख्यमंत्री को चुनाव नहीं लड़ना चाहिए, क्योंकि वो जा रहे हैं।" उन्होंने ये भी कहा कि मेरी पार्टी मेरे चुनाव लड़ने का फैसला लेगी।

वही हाल ही में पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने को लेकर भी अखिलेश हमला करने से नहीं चूके। अखिलेश ने कहा, " भारतीय जनता पार्टी ये सोचती है कि कुछ रूपये कम कर दे तो लोग साथ खड़ी है। हमारा कहना है कि डीजल-पेट्रोल जीरो कर देंगे, तो भी उत्तर प्रदेश के लोग भारतीय जनता पार्टी का सफाया कर देगी। उपचुनाव हारते ही भारतीय जनता पार्टी को पेट्रोल-डीजल नजर आने लगा है। इन लोगों को सिलेंडर क्यों नहीं दिखाई दे रहा? सिलेंडर के दाम आज कहां पहुंच गए है? डीजल पेट्रोल के महंगे होने से सब कुछ महंगा हो जाता है। भारतीय जनता पार्टी के लोग 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की बात करते हैं, मगर महंगाई काफी अधिक है।"

देवेंद्र जी आपका बम तो फूटा ही नहीं... अब नवाब मलिक बम नहीं, हाइड्रोजन बम गिराएगा

चुनाव आयोग के खिलाफ धरने पर बैठेंगे अखिलेश यादव, लगाया ये बड़ा आरोप

'न जनता हिंदी जानती है, न मंत्री...मुख्य सचिव बदला जाए..', इस राज्य के CM की अमित शाह से मांग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -