अंटार्कटिक से आईस बर्ग लेकर आएगा संयुक्त अरब अमीरात
अंटार्कटिक से आईस बर्ग लेकर आएगा संयुक्त अरब अमीरात
Share:

संयुक्त अरब अमीरात। विश्व जगत पीने योग्य जल की परेशानी से जूझ रहा है। भारत ही नहीं कई देशों में लोगों को दूर दराज से पानी लाना पड़ता है। जलवायु में तेजी से बदलाव हो रहा है। तो दूसरी ओर जल समस्या से सभी को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात पानी की परेशानी का सामना करने के लिए काफी जद्दोजहद करने में लगा है।

दरअसल अब यूएई अंटार्टिक से आइसबर्ग को ही निकालकर लाने के प्रयास में है। यदि वह सफलतापूर्वक इस आईसबर्ग को अपने साथ ले जाता है तो फिर करीब 10 लाख लोगो के लिए 5 वर्ष तक पीने के पानी का प्रबंध किया जा सकेगा। संयुक्त अरब अमीरात सूखे की परेशानी से पीड़ित विश्व के दस देशों में शामिल है। यहां पर सूखे से स्थिति बेहद खराब है।

ऐसे में आईस बर्ग को लाने का प्रयास किया जा रहा है। दरअसल आईस बर्ग के टुकड़ों को एक बक्से में रखा जाएगा। इस पानी को एक टैंक में एकत्रित कर फिर इसे शुद्ध कर उपयोग में लाया जा सकेगा। योजना यह भी है कि आईसबर्ग को समुद्री सतह के पास रखा जाएगा। इससे वातावरण में नमी आएगी और फिर बारिश हो सकती है।

रहीमन पानी राखिये

एक देश ऐसा जहाँ नहीं लगेगा कोई कर, सब कमाई अपनी

गुरूद्वारे में बना नाश्ते का रिकाॅर्ड

पानी की कमी से जूझते दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -