महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों का अनोखा प्रदर्शन, 1-1 रुपए में बेची कचोरी, समोसा, पोहा और चाय
महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों का अनोखा प्रदर्शन, 1-1 रुपए में बेची कचोरी, समोसा, पोहा और चाय
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में बढ़ती हुई महंगाई के खिलाफ कांग्रेस निरंतर प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार कांग्रेस द्वारा एक अनोखा प्रदर्शन किया गया। इसमें शेख चिल्ली स्टॉल लगाया गया। इस स्टॉल की विशेषता थी कि इसमें 1 रुपए में चाय, पोहा, समोसा तथा कचोरी बेची गई।

प्रातः कांग्रेसियों ने BSF पानी की टंकी, एरोड्रम रोड पर शेख चिल्ली स्टॉल लगाकर 1-1 रु. में चाय, पोहा, समोसा तथा कचोरी बेचकर विरोध प्रदर्शन किया। इस के चलते वहां लोगों की कतार लग गई तथा कुछ ही देर में खाद्य सामग्रियां समाप्त हो गई। लोगों के लिए भी यह कौतूहल था। जिन व्यक्तियों ने 1-1 रु. में नाश्ता किया वे स्वयं को सौभाग्यशाली मान रहे थे क्योंकि बाजार में ये चीजें 15-15 रुपए में बेची जाती है।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद कुमार द्विवेदी ने बताया कि जिस तरीके से शेख चिल्ली सपनों में जीता था उसी प्रकार 2014 के पहले कुछ व्यक्तियों ने सियासी गठबंधन बनाया तथा देश का सपना दिखाया। वे उस शेख चिल्ली के सपने की भांति हकीकत में सत्ता में बैठ गए। इसमें देश को सपने दिखाए गए। तब 56 रु. लीटर पेट्रोल महंगा था, 365 रु में गैस सिलेंडर था। आज महंगाई चरम पर है तथा सरकार शराब सस्ती करती है। कांग्रेसियों ने बोला कि आज शराब, गांजा, चरस औषधि हो गई है। विद्यालयों में पढ़ाई नहीं हुई तथा फीस वसूली गई। अभी 1 रु. एवं 2 रु. का सिक्का बाहर है, ऐसा कोई सर्टिफिकेट जारी नहीं किया है। आम जनता बहुत परेशान है। यह देश अंबानी तथा अडानी जैसे 56 बिज़नेसमेन के भरोसे चल रहा है। द्विवेदी ने बताया कि यह प्रदर्शन निरंतर चलते रहेगा।

अध्यादेश के जरिए धर्मान्तरण रोधी कानून लाएगी कर्नाटक सरकार, सीएम बोम्मई ने कही बड़ी बात

भगवंत मान की बैठक में 'फ्री के भोजन' पर टूट पड़े पंजाब के शिक्षक, लोग बोले- ये क्या अनुशासन सिखाएंगे

बंगाल में नहीं थम रहा 'खुनी खेला', एक हफ्ते के अंदर दूसरे भाजपा कार्यकर्ता का शव मिला, TMC पर आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -