बंगाल में नहीं थम रहा 'खुनी खेला', एक हफ्ते के अंदर दूसरे भाजपा कार्यकर्ता का शव मिला, TMC पर आरोप
बंगाल में नहीं थम रहा 'खुनी खेला', एक हफ्ते के अंदर दूसरे भाजपा कार्यकर्ता का शव मिला, TMC पर आरोप
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हो रही हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। इसी कड़ी में इस बार कृष्ण पात्रा नामक एक भाजपा कार्यकर्ता का शव बुधवार (11 मई 2022) को बरामद हुआ है। भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर क़त्ल का आरोप लगाया है। बंगाल भाजपा इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सुकांत को उनके घर से अगवा कर लिया गया था।

मजूमदार के अनुसार, TMC के गुंडों ने ही उनका क़त्ल किया है। इस मामले में सुकांत ने शव की तस्वीर को साझा करते हुए ट्वीट किया है कि, 'पूर्वी मिदनापुर जिले के मैना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा कार्यकर्ता कृष्ण पात्रा को उनके घर से किडनैप कर लिया गया और रात के अंधेरे में TMC के गुंडों ने उनकी हत्या कर दी।' इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी TMC एक-एक कर भाजपा कार्यकर्ताओं को टारगेट कर रही है। उन्होंने ये भी कहा कि ममता के साथ बंगाल में क्रूरता का राज है। भाजपा ने दावा किया है कि कृष्ण पात्रा की निर्मम हत्या करने के बाद उनके शव को गंदे नाले में फेंक दिया गया था।

बता दें कि इससे पहले 6 मई 2022 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में अर्जुन चौरसिया नामक भाजपा नेता का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया था। उस दौरान भी ममता बनर्जी की पार्टी TMC पर ही अर्जुन की हत्या करने का आरोप लगा था। मृतक अर्जुन भारतीय जनता पार्टी युवा मंडल मोर्चा के उपाध्यक्ष थे। इस वारदात के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी अर्जुन के घर जाकर उनके परिवार वालों से मिले थे।

जानिए कौन हैं राजीव कुमार ? जो 15 मई को संभालेंगे देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पद

मदनपुर खादर में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर पथराव, हिरासत में लिए गए AAP विधायक अमानतुल्लाह खान

क्या है 'टोमेटो फ्लू' ? जिसने केरल में 80 बच्चों को बनाया शिकार.., जानिए इसके लक्षण और बचाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -