13वें खेल युवा महोत्सव में पहुंचे केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते
13वें खेल युवा महोत्सव में पहुंचे केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते
Share:

दिलीप सिंह वर्मा की रिपोर्ट

झाबुआ। केंद्रीय इस्पात और ग्रामीण विकास भारत सरकार राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते 11 जनवरी को झाबुआ जिले के थांदला में पहुंचे। थांदला आगमन पर मंत्री पारम्परिक संस्कृति से स्वागत किया गया। मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते 5 जनवरी से 13 जनवरी तक आयोजित होने वाले 13वें खेल युवा महोत्सव दशहरा मैदान थांदला में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यहां पर उनके द्वारा विजेताओं को पुरूस्कृत कर खिलाड़ियों एवं आयोजकों को शुभकामनाएं दी।

मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते द्वारा झाबुआ जिलें में विकासखण्ड मेघनगर एवं थांदला भ्रमण के दौरान मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित गतिविधियों से रूबरू होकर समूह के कार्यो की सराहना की गई। विकासखण्ड मेघनगर के नौगावां संकुल स्तरीय संगठन के अन्तर्गत गठित प्रोडयुसर ग्रुप ज्योति महिला उत्पादक समूह के द्वारा अनाज खरीदी एवं ब्रिकी के कार्य का अवलोकन करते हुए मार्गदर्शन के साथ शुभकामनाएं दी गई। समूह की विभिन्न प्रकार की इकाईओं में सैनिटरी पैड निर्माण, अनाज खरीदी बिक्री, मसाला इकाई, दाल निर्माण, सिलाई सेंटर, दोना पत्तल, जैविक खाद्य दवाई आदि से रूबरू होकर समूह सदस्य द्वारा गतिविधि से जुड़कर लखपति बनने तथा स्वयं एवं परिवार में आए बदलाव की प्रस्तुति की अत्यंत सराहना की गई।

कर्यक्रम में उपस्थित अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाभोर द्वारा भी समूह के कार्यो की प्रशंसा करते हुए शासन की योजनाओं से समूहों को जोड़कर लाभान्वित होने की प्रेरणा दी गई। भ्रमण के दौरान जिला कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह, पुलिस अधीक्षक अगम जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत झाबुआ अमन वैष्णव, एसडीएम थांदला तरूण जैन, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष भानु भूरिया आदि उपस्थित थे।

इसके पश्चात् मंत्री द्वारा ग्राम पंचायत रन्नी, जनपद पंचायत थांदला के महात्मा गांधी नरेगा अन्तर्गत निर्मित अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण किया। इस अमृत सरोवर के निर्माण कार्य की कुल लागत 11.44 लाख रूपये है। इस तालाब की जलधारण क्षमता 10.500 क्यू मीटर है। इससे 20 सिंचाई एवं मत्सय पालन हेतु उपयोग में लाया जाता है। यहां पर मंत्री द्वारा ग्राम वासियों के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया।

"अपने-अपने राम" कार्यक्रम में रामायण के प्रसंगो का वाचन करेंगे कुमार विश्वास

शख्स ने किया ASI का किडनैप, चौंकाने वाली है वजह

MPPSC ने कंप्यूटर प्रोग्रामर परीक्षा के लिए की रूल बुक जारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -