MPPSC ने कंप्यूटर प्रोग्रामर परीक्षा के लिए की रूल बुक जारी
MPPSC ने कंप्यूटर प्रोग्रामर परीक्षा के लिए की रूल बुक जारी
Share:

भोपाल। MPPSC के द्वारा कंप्यूटर प्रोग्रामर परीक्षा की रूल बुक जारी कर दी है। जिसमे बताया गया है कि, प्रश्नपत्र में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे और हर प्रश्न 3 अंक का रहेगा, और यह पेपर कुल 450 अंक का रहेगा। पेपर करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। यह पेपर दो पार्ट ए और बी में होगा। इसके तहत पार्ट ए में मप्र, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर का सामान्य ज्ञान और कंप्यूटर का बेसिक नॉलेज रहेगा। इस प्रश्नपत्र के पार्ट ए के 50 प्रश्न होंगे, जो कुल 150 नंबर के होंगे। पार्ट-बी कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के प्रश्न रहेंगे।, और इसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस तरह से पार्ट-बी 300 नंबर का होगा। इस पेपर में पूछे जाने वाले सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप रहेंगे।

पार्ट-ए सामान्य ज्ञान के पेपर में 40 प्रतिशत और पार्ट-बी में कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के पेपर में 40 प्रतिशत अलग से लाना ज़रूरी रहेगा। मेरिट लिस्ट दोनों पार्ट के अंकों को जोड़कर बनाई जाएगी। इसमें हर सही जवाब के लिए तीन अंक दिए जाएंगे और हर गलत उत्तर पर एक अंक काट लिया  जाएगा। पार्ट ए हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में र हेगा, वही पार्ट-बी केवल इंग्लिश में कहेगा। 50 अंक का इंटरव्यू अलग से होगा।

ओएमआर शीट पर ऑनलाइन पेपर होगा। आयोग द्वारा उत्तरों को वेबसाइट पर जारी भी किया जाएगा। इसके बाद आपत्तियों को ऑनलाइन दर्ज करने के लिए 7 दिनों का समय दिया जाएगा।

ठंड से अकड़ रहे लोगों के बदन..उत्तर भारत में जारी है ठंडी हवाओं का कहर

मध्यप्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस इंदौर से जबलपुर के बिच होगी शुरू

MP में दिखा शोले का दृश्य, शराब पीकर पानी की टंकी पर चढ़ा शख्स और फिर...

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -