मॉनसून को लेकर सतर्क हुआ उधम सिंह नगर प्रशासन, बनाई बाढ़ नियंत्रण चौकियां
मॉनसून को लेकर सतर्क हुआ उधम सिंह नगर प्रशासन, बनाई बाढ़ नियंत्रण चौकियां
Share:

उधम सिंह नगर : आने वाले मॉनसून के लिए प्रशासन ने उधम सिंह नगर के खटीमा में 6 बाढ़ नियंत्रण चौकियां निर्मित की है. बाढ़ नियंत्रण चौकियों पर 24 घंटे कर्मचारी मौजूद रहेंगे. बाढ़ नियंत्रण चौकियों में आपदा राहत कार्यों के लिए सरकारी खाद्य विभाग की दुकानों से खाद्यान्न, केरोसिन और खाने के पैकेट रखने के उपजिलाधिकारी ने निर्देश कारी कर दिए हैं. 

उधम सिंह नगर जनपद की खटीमा तहसील बाढ़ की दृष्टि से अति संवेदनशील इलाका माना जाता है. आने वाले मानसून सत्र को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने खटीमा तहसील में छह 6 बाढ़ राहत चौकियों का निर्माण किया है. इन बाढ़ राहत चौकियों पर 24 घंटे कर्मचारियों की तैनाती रहेगी. 15 जून से यहां बाढ़ चौकियां अपने अस्तित्व में आ जाएंगी. 

खटीमा तहसील क्षेत्र के प्राथमिक पाठशाला सिसैया, प्राथमिक विद्यालय मझोला, सुनपहर, गांगी, जंगल जोगी ठेर में बाढ़ चौकियों के साथ खटीमा तहसील में बाढ़ नियंत्रण कक्ष निर्मित किया गया है. हर बार चौकी में टीम प्रभारी समेत नौ कर्मचारियों की तैनाती की गई है. इसमें राजस्व विभाग, ग्राम विकास विभाग, वन विभाग, पशुधन प्रसार अधिकारी, आंगनबाड़ी, पुलिस, मंडी, नागरिक चिकित्सालय के साथ ही बाल विकास परियोजना के अधिकारी शामिल रहेंगे, जो बाढ़ की स्थिति में रहत कार्य संभालेंगे. 

युवा यहां से हर माह कमाए 25 हजार रु वेतन, इस तरह से जल्द करें आवेदन

‘वॉशिंगटन मॉन्यूमेंट’ में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 2500 लोगों ने करवाया पंजीकरण

विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के नुकसान को लेकर कुछ ऐसा बोले उद्योग मंत्री

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -