जम्मू कश्मीर: संदिग्ध फायरिंग में दो आम नागरिकों की मौत, गुस्साए लोगों ने सेना पर बरसाए पत्थर
जम्मू कश्मीर: संदिग्ध फायरिंग में दो आम नागरिकों की मौत, गुस्साए लोगों ने सेना पर बरसाए पत्थर
Share:

श्रीनगर: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शुक्रवार (16 दिसंबर) सुबह सैन्य शिविर के बाहर फायरिंग की घटना में दो आम नागरिकों की जान चली गई है और एक अन्य शख्स जख्मी हो गया। सैन्य अधिकारियों ने फायरिंग और आम नागरिकों के हताहत होने की घटना के लिए अज्ञात आतंकवादियों को जिम्मेदार बताया है, हालांकि, अधिकारियों ने पहले कहा था कि सेना के एक संतरी ने कथित रूप से फायरिंग की, जिससे लोग मारे गए। घटना के फ़ौरन बाद स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और सेना के शिविर के अल्फा गेट के बाहर हुई हत्याओं के विरोध में शिविर पर पत्थरबाज़ी की।

आक्रोशित स्थानीय लोगों ने जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया और घटना के संबंध में जांच की मांग की। गुस्साए स्थानीय लोगों को शांत कराने के लिए वरिष्ठ सैन्य और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे और मामले की छानबीन जारी है। उन्होंने कहा कि घटना सुबह लगभग सवा छह बजे हुई जब स्थानीय लोगों का एक समूह काम के लिए सैन्य शिविर के अल्फा गेट के पास जा रहा था। अधिकारियों ने मृतकों की शिनाख्त कमल कुमार और सुरिंदर कुमार के तौर पर की है। दोनों ही राजौरी के रहने वाले थे और घायल अनिल कुमार उत्तराखंड का रहने वाला है, जिसका सेना के अस्पताल में उपचार चल रहा है। सेना के व्हाइट नाइट कोर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए बताया कि, सैन्य अस्पताल के नजदीक राजौरी में सुबह अज्ञात आतंकवादियों की फायरिंग की घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस, सुरक्षा बल और नागरिक प्रशासन के अधिकारी मौके पर तैनात हैं।अधिकारी ने कहा कि शहर में स्थिति तनावपूर्ण, मगर नियंत्रण में है।

बता दें कि, स्थानीय प्रदर्शनकारियों ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है और परिवार को मुआवजा देने की मांग की। गोलीबारी के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मौतों के बाद, SHO राजौरी इंस्पेक्टर फरीद अहमद ने कहा कि स्थानीय लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया और कुछ लोगों ने पत्थरबाज़ी की है और लोगों ने जम्मू-पुंछ राजमार्ग को भी ब्लॉक कर दिया। सेना के एक अधिकारी ने कहा कि, ‘मारे गए दोनों युवक सेना के साथ कुली का काम कर रहे थे। जख्मी नागरिक की हालत स्थिर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तवांग झड़प पर सेना ने तोड़ी चुप्पी, पहली बार लेफ्टिनेंट जनरल राणा प्रताप ने दिया बयान

AGNI 5: बॉर्डर से मारा तो लाहौर-बीजिंग तक मचेगी तबाही ! इस भारतीय मिसाइल की दायरे में आधी दुनिया

बस से उतारकर 11 सिखों का एनकाउंटर, 43 पुलिसकर्मियों को 31 साल बाद मिली सजा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -