दो लड़कों और एक लड़की ने कराया लिंग परिवर्तन, वजह जान चौंक जाएंगे आप
दो लड़कों और एक लड़की ने कराया लिंग परिवर्तन, वजह जान चौंक जाएंगे आप
Share:

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिलें के मेडिकल कॉलेज के सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में चिकित्सा नए मानकों को छू रही है। सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर राठी की अगुआई में एक माह के भीतर 2 लड़कों का सेक्स चेंज करके उन्हें लड़की बना दिया गया। दोनों रोगी ठीक हैं। यह कैंपस में अपनी प्रकार का पहला ऑपरेशन है। दूसरी तरफ हाल में एक लड़की को भी लड़का बनाने में कामयाबी प्राप्त हुई है।

डॉ. राठी ने कहा कि इन दोनों लड़कों में पुरुषों वाले एक्सवाई क्रोमोसोम थे। किन्तु लड़की के लक्षणों के साथ बड़े हुए। ऐसे रोगियों के गर्भाशय एवं अंडाशय दोनों आपस में मिले होते हैं। इनमें पुरुष हार्मोंस टेस्टेस्टेरोन एवं महिलाओं वाले एस्ट्रोजन समान मात्रा में उत्सर्जित होते हैं। उनके परिवार से मिलकर दोनों को लड़की बनाने की मंजूरी ली गई।

वही उन्हें महिलाओं वाले हार्मोन्स एस्ट्रोजन की खुराक दी गई, जिस पर लड़कियों वाले लक्षण बढ़ने लगे। तत्पश्चात, बड़ी आंत का थोड़ा हिस्सा लेकर उसमें रक्त आपूर्ति जारी रखते हुए इसे नीचे लाया गया। प्लास्टिक सर्जरी के माध्यम से प्राइवेट अंग बनाकर दोनों रोगियों  में प्रत्यारोपित कर दिया गया। आंत का हिस्सा होने के कारण इस अंग में नमी बनी रही। सर्जरी विभाग के डॉक्टर सुधीर राठी ने कहा कि दोनों के क्रोमोसोम भले ही पुरुषों वाले मिलें। मगर इनमें लड़कियों के लक्षण अधिक थे। ऐसे रोगियों में संतान पैदा करने की क्षमता नहीं होती। पहले उनके परिवार से पहले मंजूरी ली गई। तत्पश्चात, उच्चीकृत चिकित्सीय पद्धति से सेक्स चेंज करते हुए उन्हें लड़की बनाया गया।

बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए क्या है आज का भाव?

भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर अमेरिका से आई बड़ी खबर, US संसद में जमा हुई रिपोर्ट

भारत में बढ़ रही है टैक्स भरने वालो की संख्या! क्या है इसके मायने ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -