डायलॉग नहीं बल्कि गूंगे का अभिनय कर लोगों के दिलों में छाए तुषार कपूर
डायलॉग नहीं बल्कि गूंगे का अभिनय कर लोगों के दिलों में छाए तुषार कपूर
Share:

अपने बेहतरीन अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले तुषार कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे है। सिनेमा जगत के अभिनेता तुषार कपूर अपने अभिनय को लेकर हमेशा सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। जी हां आपको बता दें तुषार कपूर ने मूवीज में डायलॉग बोलकर सफलता हासिल करने की जगह अपने करियर की सुपरहिट मूवी गोलमाल में गूंगे का अभिनय कर अधिक नाम कमाया है। इस मूवी ने उनके करियर में चार चांद लगा दिए थे।

20 नवंबर 1976 को मुंबई में जन्में तुषार कपूर ने अपने करियर का आरम्भ वर्ष 2001 में फिल्म मुझे कुछ कहना है से किया था। इस मूवी में तुषार ने करीना के अपोजिट काम किया। अपनी फर्स्ट मूवी से तुषार कपूर को बेस्ट मेल डेब्यू एक्टर का अवार्ड प्राप्त हुआ। तत्पश्चात, तुषार ने फिल्म ‘क्या दिल ने कहा’, ‘ये दिल’, ‘जीना सिर्फ मेरे लिए’ जैसी मूवीज मे काम किया। मगर फिल्में निरंतर फ्लॉप होती चली गई।

वही वर्ष 2004 में तुषार ने बॉलीवुड फिल्म गायब में काम किया। जिसमें उनके काम की बहुत प्रशंसा की गई तथा इंडस्ट्री में उनके नाम की चर्चा होने लगी। गायब मूवी में काम को लेकर तुषार को वर्ष 2006 में रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल में काम करने का अवसर प्राप्त हुआ तथा फिल्म सुपरहिट हो गई। इस मूवी में तुषार ने गूंगे के रूप में बेहतरीन अभिनय किया तथा लोगों के दिलों में अपनी छाप छोड़ने में सफल हुए। तत्पश्चात, तुषार ने गोलमाल-2 में भी काम किया।

बॉलीवुड की इस मशहूर अदाकारा ने पहना कांटो वाला हार, देखकर फैंस को लगा झटका

सनी लियोनी ने पूरा किया ये खतरनाक चैलेंज, वीडियो देखकर फैंस हुए हैरान

प्रीति जिंटा के बाद ये मशहूर अभिनेत्री बनी माँ, सोशल मीडिया पर फैंस के साथ सेलेब्स ने दी बधाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -