रो-रोकर बुरा हुआ तुनिशा की मां का हाल, वीडियो देख झलके फैंस के आंसू
रो-रोकर बुरा हुआ तुनिशा की मां का हाल, वीडियो देख झलके फैंस के आंसू
Share:

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत के पश्चात् यदि किसी पर सितम बरसा है तो वो अभिनेत्री की मां हैं। इकलौती बेटी को खोने का उन्हें बड़ा झटका लगा है। तुनिशा की मां का एक बेहद ही भावुक वीडियो सामने आया है। जिसे देख लोगों की आंखें नम हो रही हैं। तुनिशा की मां का ये वीडियो जिसने भी देखा है वो सिहर गया है। प्रशंसक और स्टार्स यही दुआ कर रहे हैं कि तुनिशा की मां को हिम्मत मिले।

सोमवार रात तुनिशा की मां परिवार के साथ हॉस्पिटल पहुंची थीं। वे बेटी तुनिशा की डेड बॉडी देखने हॉस्पिटल गई थीं। तुनिशा की मां का हॉस्पिटल जाते हुए और वहां से आते हुए वीडियो सामने आया है। दोनों ही समय उनकी मां को दो लोगों ने सहारे के साथ पकड़ा हुआ था। हॉस्पिटल जाते टाइम भी तुनिशा की मां होश में लग रही थीं। लेकिन अंदर बेटी की डेड बॉडी देखने के बाद उनकी मां का बुरा हाल हुआ। बताया जा रहा है कि बेटी की बॉडी देखने के बाद वो बेहोश हो गईं। बेसुध हालत में तुनिशा की मां को हॉस्पिटल से बाहर आते हुए देखा गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है तुनिशा की मां की हालत बेहद खराब है। वे बेसुध हैं। उन्हें परिवार के दो सदस्यों ने पकड़ा हुआ है। तुनिशा की मां पूरी तरह टूट चुकी हैं। वे हैरान हैं। तुनिशा की मां न ही रो रही हैं तथा न ही कुछ बोल पा रही हैं। बेसुध हालत में तुनिशा की मां को देख किसी का भी दिल टूट जाए। हॉस्पिटल से बाहर आने के बाद तुनिशा की मां चल भी नहीं पा रही थीं। वे बस सहारे से चल रही थीं। वीडियो में नजर आ रहा है कि किसी प्रकार से उन्हें गाड़ी में बैठाया जाता है। गाड़ी में बैठने के बाद उनकी मां बेहद उदास, शांत दिखीं। उनकी आंखें बंद थीं। वो शायद उस समय भी होश में नहीं थीं। वही पुलिस तेजी से मामले की तहकीकात कर रही है।

अंतिम सफर पर तुनिषा, परिवार ने कहा- 'सभी लोग दें अंतिम...'

'पहले भी तुनिषा ने खुदकुशी की कोशिश की थी लेकिन मैंने बचा लिया', आरोपी शीजान का चौकाने वाला खुलासा

तुनिशा शर्मा की मौत से दुखी हुई सुशांत की बहन, कह डाली ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -