दूसरी लड़की संग था शीजान का अफेयर, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
दूसरी लड़की संग था शीजान का अफेयर, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Share:

टीवी की मशहूर अभिनेत्री तुनिशा शर्मा हमेशा के लिए इस दुनिया से रुख्सत हो गईं। तुनिशा ने 24 दिसंबर को अपने शो के सेट पर फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। तुनिशा का पिछले दिन अंतिम संस्कार हुआ। लाल जोड़े में सजी तुनिशा को विदाई देते हुए हर किसी की आंखों में मायूसी और गम के आंसू नजर आए। तुनिशा तो चली गईं, मगर उनके सुसाइड केस की गुत्थी उलझती जा रही है। अब पुलिस को इस मामले में नई खबर प्राप्त हुई है। 

तुनिशा शर्मा के खुदखुशी करने का जिम्मेदार तुनिशा के एक्स बॉयफ्रेंड तथा सह-कलाकार शीजान खान को माना जा रहा है। तुनिशा की मां ने शीजान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तुनिशा की मां ने बताया कि शीजान उनकी बेटी को धोखा दे रहा था। शीजान के कई दूसरी लड़कियों संग संबंध थे। शीजान ने तुनिशा को छोड़ दिया था। इसी बात से तंग आकर तुनिशा ने इतना बड़ा कदम उठाया। 

तुनिशा की मां के आरोपों के बाद पुलिस मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है तथा अब पुलिस ने भी शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड होने की पुष्टि कर दी है। जानकारी के अनुसार, वालीव पुलिस ने लड़की की पहचान की है, मगर अभी तक उसका बयान दर्ज नहीं किया है। साथ ही शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड के पुराने डिलीट किये हुए चैट रिट्रीव करने शेष है। पुलिस ने सेट पर हुए शूट का DVR कब्जे में कर लिया है। पुलिस उससे ये समझने का प्रयास कर रही है कि क्या शूट के बीच दोनों के बीच कोई ऐसी बात हुई, जो उनके चेहरों के हाव भाव से समझी जा सके। वालीव पुलिस ने रॉ फुटेज भी कब्जे में लिया है। पुलिस की पूछताछ में शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड की बात सामने आने से इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है। शीजान की परेशानियां बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड का पुलिस ने नाम एवं डिटेल्स रिवील नहीं किया है, क्योंकि पुलिस का कहना है कि XYZ लड़की की तहकीकात बाकी है। 

प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच कुछ इस अंदाज में नजर आई देवोलीना, वीडियो ने मचाया बवाल

इंटरनेट पर छाया मौनी रॉय का ये वीडियो, देखकर फटी रह जाएंगी आपकी आंखें

फूट-फूटकर रोने लगीं तुनिषा के अंतिम संस्कार में पहुंची ये मशहूर एक्ट्रेस, वायरल हुआ VIDEO

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -