'लालू ने विरासत को परिवार में समेटा', उपेंद्र कुशवाहा का आया बड़ा बयान
'लालू ने विरासत को परिवार में समेटा', उपेंद्र कुशवाहा का आया बड़ा बयान
Share:

पटना: जनता दल यूनाइटेड से रिश्ता तोड़कर अपनी नई पार्टी (राष्ट्रीय लोक जनता दल) बनाने के पश्चात् राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सहरसा पहुंचे हैं। वह "विरासत बचाओ यात्रा" हैं। यात्रा के पांचवें दिन उपेंद्र कुशवाहा ने मीडिया से चर्चा की। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार ने खूब हमला बोला था। कहा कि बिहार की जनता ने नीतीश कुमार से जो उम्मीद किया उसपर वो खड़े नहीं उतरे तथा पुनः बिहार को 2005 से पीछे ले जाने की तैयारी में जुट गए हैं। 

आगे कुशवाहा ने कहा कि बिहार के लोगों ने शुरुआती दौर में कर्पूरी ठाकुर को विरासत दिया उनके पश्चात् यह विरासत जनता ने लालू प्रसाद यादव को दिया। मगर, लालू ने इस विरासत को अपने परिवार में समेटना आरम्भ कर दिया। तत्पश्चात, जनता ने नीतीश कुमार पर भरोसा कर उन्हें विरासत सौंपी मगर वह पुनः बिहार से 2005 से पीछे ले जाने लगे। हम गांधी की सत्याग्रह स्थल से उनको नमन करते हुए विरासत बचाओ यात्रा में निकले हैं। पहले गंगा के इस पार फिर होली के पश्चात् गंगा के उस पार इस यात्रा पर रहेगें। 

वही पार्टी साठगांठ पर उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि आज प्रत्येक पार्टी एक दूसरे के संपर्क में हैं। उनके बिना यह कार्य नहीं हो सकता। इन बातों से हम मना नहीं करते मगर पार्टी की विचार के पश्चात् फैसला होगी। आगमी चुनाव में मेरी पार्टी किस पार्टी के साथ रहेगी। हमलोगों का अभियान है बिहार को किसी भी हालत में 2005 से पहले की स्थिति में नहीं लौटने देंगे। हमलोग इस अभियान को जारी रखेंगे। हालांकि, आज उनके यात्रा के चलते जनता दल यूनाइटेड के कई वरीय नेता यथा शिवेंद्र सिंह जिशु , चंदन बागची, लोकेश सिंह, गौरव सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता ने उपेंद्र कुशवाहा के नई पार्टी का दामन थामा।

'सिंचाई का पैसा तो आप खा गए', कमलनाथ के गढ़ में जाकर गिरिराज सिंह ने उन्ही पर बोला जमकर हमला

लव मैरिज के बाद पति ने कर दी पत्नी की हत्या, मामला जानकर चौंक जाएंगे आप

प्रवीण नेतारू हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, NIA ने बैंगलोर से थुफैल को दबोचा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -