मांस के लिए अजगरों को मारते हैं त्रिपुरा के आदिवासी, वन विभाग ने शुरू की जांच
मांस के लिए अजगरों को मारते हैं त्रिपुरा के आदिवासी, वन विभाग ने शुरू की जांच
Share:

अगरतला: सोशल मीडिया पर आजकल लोग इतने सक्रिय हो गए हैं, कि आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। हालाँकि, कई बार इन्हीं वीडियो के कारण लोगों को समस्या का सामना भी करना पड़ जाता है। ऐसा ही कुछ मामला उत्तरी त्रिपुरा जिले में देखने को मिला है। उत्तर त्रिपुरा के एक आदिवासी क्षेत्र में लुप्तप्राय प्रजाति के एक अजगर को उसके मांस के लिए मारते हुए आदिवासियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फ़ैल रहा है।

इस वीडियो को देखने के बाद वन विभाग ने इस घटना की पड़ताल के आदेश जारी कर दिए हैं। वन विभाग के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि त्रिपुरा-मिजोरम बॉर्डर पर जिले के सिमलंग बाजार में 'लुप्तप्राय प्रजाति के अजगरों को बेचने के लिए उनकी खाल उतारी और उनके टुकड़े -टुकड़े कर दिए।' उन्होंने बताया कि विभाग को इस घटना की तस्वीरें और वीडियो मिले जिसके बाद मामले की पड़ताल के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

मुख्य वन्यजीव वार्डन डी के शर्मा ने कहा है कि वन विभाग की टीम को इस मामले में जल्द से जल्द रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि तस्वीरों की सहायता से इस धंधे में लिप्त लोगों की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।

टी 20 से सन्यास ले सकते हैं डेविड वार्नर, जल्द करने वाले हैं ऐलान

NPA की डेढ़ साल की रिकॉर्ड वसूली से सरकारी बैंकों की हालत में आया सुधार

विश्व की बड़ी कंपनियां भारत में चलाना चाहती है प्राइवेट ट्रेन, RFQ निविदाएं होगी जल्द आमंत्रित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -