बंगाल चुनाव में TMC की डबल सेंचुरी, 88 सीटों पर अटकी भाजपा
बंगाल चुनाव में TMC की डबल सेंचुरी, 88 सीटों पर अटकी भाजपा
Share:

कोलकाता: आज 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आ रहे हैं, जिसमे पश्चिम बंगाल को सबसे मुख्य राज्य माना जा रहा है। अब तक के रुझानों में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने डबल सेंचुरी लगा दी है, यानी कि TMC बहुमत का जादुई आंकड़ा भी पार करती नज़र आ रही है। वहीं भाजपा लगभग 87 सीटों पर बढ़त के साथ विपक्ष के रूप में दिखाई दे रही है। 

इसी बीच , एक बड़ी खबर भी सामने आ रही है , नंदीग्राम विधानसभा सीट से बंगाल की सीएम और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी पिछड़ गई हैं , यहाँ से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्यशी शुभेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं। कई जानकर इन रुझानों को वोटों के ध्रुवीकरण का परिणाम मान रहे हैं। बता दें कि पोस्टल बैलेट के वोटों की गिनती हो चुकी है और अभी EVM की वोट काउंटिंग जारी है। जिसके अनुसार शुभेंदु 9000 वोटों से ममता से आगे चल रहे हैं। 

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 30 मई 2021 को समाप्त हो रहा है. ऐसे में 30 मई से पहले हर हाल में विधानसभा और नई सरकार के गठन की प्रकिया संपन्न होनी है. पश्चिम बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं. विगत 10 वर्षों से ममता बनर्जी यहां सीएम हैं.  है।  अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या भाजपा बंगाल में विजय परचम लहरा पाती है, क्योंकि पार्टी के बड़े नेताओं ने और खुद पीएम मोदी ने यहाँ धुआंधार प्रचार किया है।

असम में प्रियंका की कोशिशें नाकाम, फिर बहुमत के साथ सरकार बनती दिख रही भाजपा !

चेन्नई: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में डीएमके का बना संतुलन, अन्नाद्रमुक का है ये हाल

ओडिशा में 15 दिनों का लॉकडाउन लागू, 5 मई से लगेंगे ये प्रतिबन्ध

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -