ओडिशा में 15 दिनों का लॉकडाउन लागू, 5 मई से लगेंगे ये प्रतिबन्ध
ओडिशा में 15 दिनों का लॉकडाउन लागू, 5 मई से लगेंगे ये प्रतिबन्ध
Share:

नई दिल्ली: कोरोना के बाढ़ते मामलों के मद्देनज़र ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने 14 दिनों के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया है। राज्य में 5 मई से लेकर 19 मई तक लॉकडाउन रहेगा। लोगों को सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। बता दें कि देश में एक दिन में कोरोना महामारी के रिकॉर्ड 3,689 मरीजों की मौत होने के बाद मरने वालों की संख्या 2,15,542 हो गई है। वहीं 3,92,488 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद संक्रमण के कुल केस बढ़ कर 1,95,57,457 हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार तक के आंकड़ों में इस बारे में जानकारी मिली है।

सुबह आठ बजे तक के इन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के संक्रमण का अब भी उपचार करा रहे लोगों की संख्या 33 लाख के पार पहुंच गई है। लगातार तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच, उपचार करा रहे मरीजों की तादाद बढ़कर 33,49,644 हो गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 17.13 फीसद है, जबकि कोरोना से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर और गिरकर 81.77 फीसद हो गई है। बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की तादाद a1,59,92,271 हो गई है जबकि इससे मृत्यु दर भी घटकर 1.10 फीसद हो गई है।

देश में अब तक हुई कुल 2,15,542 मौत में से 69,615 महाराष्ट्र में, 15,794 दिल्ली में, 15,794 लोगों की कर्नाटक में, 14,193 की तमिलनाडु में, 12,874 उत्तर प्रदेश में, 11,447 लोगों की पश्चिम बंगाल में, 9,160 की पंजाब में और छत्तीसगढ़ में 8,810 लोगों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मौत अन्य गंभीर बीमारियों के चलते हुई है।

असम चुनाव परिणाम 2021: असम में सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए 61 सीटों पर चल रहा है आगे

बंगाल चुनाव: क्या सच हो जाएगी प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी ?

सीएम के चंद्रशेखर राव ने ई राजेंद्र को स्वास्थ्य विभाग में लिया वापस

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -