पानी-पानी हुई दिल्ली! ITO और राजघाट समेत कई रास्ते बंद, यमुना का जलस्तर थोड़ा घटा, लेकिन ख़तरा नहीं टला
पानी-पानी हुई दिल्ली! ITO और राजघाट समेत कई रास्ते बंद, यमुना का जलस्तर थोड़ा घटा, लेकिन ख़तरा नहीं टला
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली में यमुना नदी में आई भीषण बाढ़ के कारण ITO, लालकिला, कश्मीरी गेट, राजघाट सहित इलाकों में आज शुक्रवार को भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं। यमुना नदी ने अपने पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। सुबह 8 बजे यमुना नदी का जलस्तर 208.44 मीटर रिकॉर्ड किया गया। हालाँकि, इसके जलस्तर में आज मामूली कमी अवश्य आई है, किन्तु खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। 

 

सड़कों पर कई फुट तक बाढ़ का पानी जमा होने के चलते जगह-जगह ट्रैफिक जाम देखा जा रहा है। इन रास्तों को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया है। इनमें रिंग रोड, निगम बोध घाट, यमुना बाजार, मोनेस्ट्री मार्केट और भैरों मार्ग सहित कई सड़कों पर यातायात प्रभावित हो रहा है। पुलिस द्वारा लोगों को इन रास्तों पर नहींं जाने की सलाह दी गई है। यमुना का जलस्तर में भले ही मामूली कमी आई है, मगर राजघाट और ITO के आसपास पानी का बहाव बहुत तेज हैं। सड़कों पर वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे हैं और राजघाट के भीतर भी पानी घुस चुका है। गुरुवार को ज्यादातर इलाकों में यातायात काफी धीमा रहा तथा यात्रियों को अपने गंतव्यों पर पहुंचने में बहुत समस्या हुई।  

यमुना नदी में आए उफान के बाद सड़कों पर पानी भरने से ITO, राजघाट, लालकिला, कश्मीरी गेट, बाहरी रिंग रोड, वजीराबाद, विकास मार्ग एवं महात्मा गांधी रोड पर कालीघाट से दिल्ली सचिवालय के बीच आज भी यातायात प्रभावित हो सकता है। इन रास्तों के बंद होने पर उत्तर से दक्षिण जाने के लिए बाहरी रिंग रोड, वजीराबाद पुल, यमुना बांध मार्ग, पुस्ता रोड और विकास मार्ग से जाया जा सकता है। इसके साथ ही बाहरी रिंग रोड, अरिहंत मार्ग, महात्मा गांधी मार्ग होते हुए भी विकास मार्ग पहुंचा जा सकता है। पूर्व से पश्चिम दिशा में जाने वाले वाहन चालक पंजाबी बाग चौक से महात्मा गांधी मार्ग, अरिहंत मार्ग, बाहरी रिंग रोड होते हुए वजीराबाद पुल के रास्ते का उपयोग कर सकते हैं। 

फ्रांस में दिखेगा भारतीय जवानों का दम, बैस्टिल डे परेड में शामिल होंगी तीनों सेनाएं, पीएम मोदी होंगे मुख्य अतिथि

'इस्लाम और आतंकवाद का कोई संबंध नहीं..', भारत आए मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव अल-ईसा का बयान

मुख़्तार अंसारी के 'खिदमतगार' जेलर पर गिरी गाज, बांदा जेल में माफिया को मदद पहुंचाने वाले वीरेंद्र वर्मा निलंबित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -