लव ज‍िहाद में फंसा कर युवती के साथ किया दुष्‍कर्म
लव ज‍िहाद में फंसा कर युवती के साथ किया दुष्‍कर्म
Share:

रीवा। जिले से लव जिहाद का मामला सामने आया है। जहां मुस्लिम समुदाय के युवक नसीम खान अपना नाम रिंकू कुशवाहा बताकर पहले तो महिला को अपने जाल में फसाया फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 22 जून को पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत की थी जिस पर रीवा के महिला थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी नसीम खान गांव छोड़कर फरार हो गया। पुलिस की टीम ने मुंबई में दबिश दी और आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार जनेह क्षेत्र की एक महिला गुजरात के गांधी नगर में अपने पति के साथ काम करती थी। उसका अपने पति के साथ कुछ विवाद था इसी दौरान महिला की दोस्ती वहां रहने वाले रिंकू कुशवाहा से हुई। वह लगातार महिला के संपर्क में था। जहां  प्रेम संबंध बनाकर आरोपी महिला को अपने रीवा के पांती गांव मे स्थित अपने घर ले आया। घर पहुंचते ही महिला को जानकारी लगी की वह रिंकू कुशवाहा नही नसीम खान है। महिला ने जब अपने घर जानें की बात कही तो आरोपी ने महिला को घर पर बंधक बनाया और प्रताड़ित कर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। 

इसके बाद महिला ने किसी तरह अपने परिजनों से संपर्क साधा और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बारे में जब आरोपी नसीम खान को जानकारी हुई तो वह शहर छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस की टीम मुंबई पहुंची, जहां मुंबई स्थित उसके दोस्त के घर से आरोपी नसीम खान को गिरफ्तार किया गया और पुलिस उसे रीवा लेकर आई जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

देवनारायण भगवान मंदिर की दान पेटी से बदमाशों ने उड़ाए लाखो रुपये

अगले महीने छिंदवाड़ा में कथा करेंगे पंडित धीरेंद्र शास्त्री

वन विभाग के चौकीदार को पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने उतारा मौत के घाट

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -